Blog

पिस्टल लेकर घूम रहा था रामवर्ल्ड का अमीर युवक…..अर्चित केडिया पर 10 हजार का फाइन….

नशे की हालत में भी चला रहा था कार

बिलासपुर। पिस्टल रखकर शहर में घुमने वाले नशेडी कार चालक पर कोर्ट ने 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका है। युवक राम वर्ल्ड का रहने वाला है जिससे पूछताछ की जा रही है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि रामवर्ल्ड निवासी अर्चित केडिया पिता स्व.उत्तम केडिया उम्र 19 साल
शराब के नशे में धुत्त होकर घूम रहा है।
जो अपने पास एयर गन रखा हुआ है।इसी बीच एसएसपी के निर्देश पर शहर में चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी महाराणा प्रताप चौक के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने रायपुर रोड से आ रही कार क्रमांक सीजी 10 बीयु 2504 XUV 700 काले रंग को रोककर चालक का ब्रेथएनालाईजर से चेक किया।जिसमे शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया।पुलिस कार चालक को गाड़ी से उतारकर चेक किया तो युवक के कमर में एक एयरगन पिस्टल पाया गया।जिससे पूछताछ की गई।लेकिन युवक नशे मे इतना ज्यादा धुत्त था कि वह कुछ बता नहीं सका।पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के न्यायालय में पेस किया जहां उसे 10,000 रू का फाईन किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *