तीवरता कोल वाशरी को बंद कराने नागरिक सुरक्षा मँच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन……दी आंदोलन की चेतावनी…..अमित तिवारी बोले,नियमों के विरुद्ध हो रहा है संचालित….

बिलासपुर । बिलासपुर ज़िले के ग्राम लिम्हा में स्थापित कोल वाशरी को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया । नागरिक सुरक्षा मंच ने ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की माँग की है । मंच के संयोजक अमित तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गये इस ज्ञापन में गंभीर पर्यावर्णीय उल्लंघनों तथा किसानों को हो रहे नुक़सान का उल्लेख किया गया है ।

ज्ञापन के माध्यम से अमित तिवारी ने कहा है कि लिम्हा में तीवरता कोलवाशरी पिछले एक वर्ष से संचालित हो रहा है , परन्तु इसके विधिवत संचालन के लिये नियमानुसार स्वीकृति और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है । नियमानुसार कोलवाशरी को कोल माइंस के 25 किलोमीटर ( एयर रेंज) के रेडियस के बाहर होना चाहिए , जबकि इस वॉशरी की दूरी 10– 12 किलोमीटर ही है । इसके बावजूद स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा पर्यावरण विभाग व खनिज विभाग की मिलीभगत से वाशरी का बेख़ौफ़ संचालन किया जा रहा है जोकि प्रशासन की गंभीर अनियमितता को दर्शाता है ।
ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की सहमति के बग़ैर वॉशरी संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई जिससे ना केवल पर्यावरण को नुक़सान हो रहा है बल्कि आसपास की उपजाऊ भूमि भी बंजर होते जा रहे हैं । मंच ने यह भी आरोप लगाया कि एन एच ए आई के नियमों की अनदेखी कर वाशरी को राष्ट्रीय राज मार्ग से महज़ 10-20 मीटर की दूरी पर स्थापित किया गया है , जबकि इसे एन एच से एक से डेढ़ किलोमीटर दूर होना चाहिये ।
मंच द्वारा मुख्य तौर पर जो आपत्तियाँ और माँग की गई उसमें , – तीवरता कोल वाशरी को तत्काल बन्द करा के अनियमितताओं की सूक्ष्मता से जाँच कराई जाय।
– वाशरी के संचालन के लिए अनुमति देने अथवा एन ओ सी देने वाले अधिकारियों की भूमिका की जाँच कराई जाये ।
– छेत्र के किसानों को मुआवज़ा एवम् पर्यावरणीय छति की भरपाई सुनिश्चित की जाये ।
श्री तिवारी ने 15 दिवस के भीतर कार्यवाही कर निराकरण नहीं किये जाने की स्थिति में तीव्र आंदोलन किया जायेगा , तथा वाशरी में तालाबंदी की जाएगी ।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य तौर पर रवि ठाकुर , गोपाल दुबे , ऋषि गौतम , रमेश सोनकर , जय प्रकाश , आशीष जायसवाल सहित मंच के कार्यकर्ता शामिल थे , ज्ञापन में सैकड़ो किसानों के हस्ताक्षर थे ।
*24 जुलाई को होगा आंदोलन…कोल वाशरी के सामने करेंगे विरोध प्रदर्शन*
बेलतरा लिम्हा में स्थित तीवरता कोल वाशरी जोकि सारे शासकीय मापदण्डों एवम् नियमों ताक में रखते हुये वाशरी संचालन की अनुमति देना न केवल संबंधित विभाग के अधिकारियों के भ्रष्ट आचरण को प्रदर्शित करता है बल्कि वाशरी के आसपास 10-15 किलोमीटर सराउंडिंग एरिया की कृषि भूमि व लोक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।यह वक्तव्य देते हुए सक्रिय सामाजिक संगठन नागरिक सुरक्षा मंच के संयोंजक अमित तिवारी ने कहा कि गत दिनो पूर्व ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से विवादित वाशरी को तत्काल बंद कराते हुए खनिज विभाग , पर्यावरण विभाग , एन एच ए आई , स्थानीय राजस्व अधिकारी सहित एस ई सी एल प्रबंधन की संदिग्ध भूमिका की सूक्ष्मता से जाँच कराई जानी चाहिये, परंतु इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोई प्रशासनिक पहल दृष्टिगोचर नहीं हो रहा । अब नागरिक सुरक्षा मंच आंदोलन करने प्रतिबद्ध है । अमित तिवारी ने बताया कि 24 जूलाई गुरुवार को वाशरी के सामने प्रदर्शन किया जायेगा । उसके पश्चात चरणबध्ध विरोध आन्दोलन को उग्र किया जायेगा ।