Blog

करंट की चपेट में आने से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत

बिलासपुर/करंट की चपेट में आने से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत हो गई।इस मामले मे सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर
के स्वर्ण जयंती नगर
निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर
आलोक दीक्षित
साइंस कॉलेज से रिटायर हुए थे ।
देर रात को शहर मे हुई बारिश और आज दोपहर को अचानक हुई बारिश ने उनके घर पर आफत ला दिया।दरअसल तेज बारिश से उनके घर में पानी भर गया। जिसके कारण पूरे घर में करंट फैल गया था। इसी बीच वे पंप ऑन करने घर से बाहर निकले थे।और करंट की चपेट में आ गए।जब तक घर वाले उनके तक पहुंच पाते
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में घरवालों ने फिर भी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया।मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *