Blog

एसटी अधिकारी अपमान मामला:30 जुलाई तक अल्टीमेटम, फिर उग्र आंदोलन

रितेश कुमार गुप्ता/
जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एसटी अधिकारी डॉ. कैलाश मरकाम के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में अब तक कड़ी कार्रवाई नहीं होने से आदिवासी समाज और अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डॉ. श्रीयता कुरोठे और उनके पति जयवर्धन कुरोठे पर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर संघ ने 15 जुलाई को चेतावनी दी थी। लेकिन न एफआईआर में एट्रोसिटी एक्ट जोड़ा गया और न गिरफ्तारी हुई..

जिसके विरोध में आज पुनः एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है। संघ ने साफ किया है—यदि 30 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई, तो 31 जुलाई से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *