प्रख्यात मानस मर्मज्ञ आचार्य विनयकांत सोमवार को बिलासपुर में, होगा भव्य स्वागत

श्रीधाम वृंदावनवासी, मानस मर्मज्ञ, प्रख्यात भजन गायक व कथाकार आदरणीय आचार्य श्री विनयकांत जी महाराज का जमशेदपुर में शिवकथा पाठ कर वापस वृंदावन प्रस्थान पर दिनांक 28 जुलाई 2025 दिन सोमवार की दोपहर उत्कल एक्सप्रेस में अकलतरा में नानकचंद अग्रवाल व रेखा अग्रवाल द्वारा स्वागत के पश्चात बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, त्रिलोकचंद अग्रवाल, सूरजमल अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, पूरनमल अग्रवाल, प्रो विनोद अग्रवाल, बलदेव अग्रवाल, बैंकर्स क्लब समन्वयक ललित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, शिवचंद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल ने बिलासपुर के धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं से आग्रह किया हैं कि महाराजश्री का दर्शन लाभ कर आशीर्वाद व कृपा प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।