Blog

झाड़फूंक कर पैसा कमाने के लालच में सोई बालिका का अपहरण कर हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

आईजी के निर्देश एवं एसपी के मार्गदर्शन पर लाली अपहरण व हत्या काण्ड का किया गया खुलासा

बिलासपुर। मुंगेली ।घर में सोई हुई नाबालिग बालिका का अपहरण कर हत्या करने वाले 5 आरोपियों को मुंगेली पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है।इसमें एक महिला भी शामिल है। जिसके खिलाफ धोखाधडी का भी मामला कायम किया गया है।

एसपी भोजराम पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अप्रैल को ग्राम कोसाबाडी लोरमी थाना निवासी पुष्पा पति जनकगिरी गोस्वामी उम्र 35 वर्ष ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके दो लड़का व तीन लड़की है।कु. महेश्वरी गोस्वामी पांचवे नंबर की सबसे छोटी लड़की है।जो ग्राम कोसाबाड़ी के शासकीय स्कूल में कक्षा दूसरी पढाई कर रही है। जिसकी उम्र 7 साल 7 माह 29 दिन है।11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे हम लोग खाना खाकर सो गये थे। कु. महेश्वरी उर्फ लाली भी मेरे साथ सो गयी थी।देर रात 1 बजे मेरा लड़का हिमांशु गांव के बारात से घर वापस आया तब तक मेरी लड़की कु. महेश्वरी सोई हुई थी। रात लगभग 2 बजे नींद खुलने पर देखी मेरी लड़की अपने बिस्तर में नही थी, जिसे आसपास एवं रिश्तेदारों में काफी तलाश किया। लेकिन कही कुछ पता नही चल सका। तब घटना की पुरी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई । रिपोर्ट पर लोरमी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया।

मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने गुम हुए बालिका कु. महेश्वरी उर्फ लाली की तलाश और मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया था।

सोई हुई नाबालिग बालिका की खोजबीन में एसपी ने बनाई टीम

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन पर अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के नेतृत्व में गठित पुलिस विशेष टीम के द्वारा प्रकरण की अग्रिम विवेचना कार्यवाही किया गया।
इसके साथ ही साइबर सेल को भी रखा गया।

गुम बालिका का पारिवारिक पृष्ठभूमि

अपह्ता कु. लाली उर्फ महेश्वरी के पिता जनकगिरी बचपन से एक पैर से पोलियो- ग्रस्त है। जनकगिरी के 2 भाई हेमगिरी, भानगिरी है, हेमगिरी के दो लड़के है 1. रामखिलावन 2. चिम्मन है व भानगिरी निसंतान है। जनक गिरी के पोलियो ग्रस्त होने के कारण ही उसका विवाह पुष्पा गिरी से हुआ है जो कि कमजोर मानसिक स्थिति की महिला है। जनक गिरी एवं पत्नी पुष्पा गिरी के पांच बच्चे है,श्रद्धा गिरी, मालती उर्फ माही, हिमांशु, मयंक तथा सबसे छोटी लाली उर्फ महेश्वरी है। जनक गिरी एवं पत्नी पुष्पा गिरी के पास आय का कोई साधन नही है। पुष्पा गिरी महुआ की कच्ची शराब बनाकर बेचने का काम करती है और जनक गिरी अपनी तीन पहिया रिक्शा में सामान बेचने का काम करता था। अत्यन्त अल्प आय होने के कारण पुरा परिवार चिम्मन गिरी से आश्रित तथा भानगिरी निसंतान होने पर बेटे मयंक को गोद लिए थे। करीब डेढ दो वर्ष पहले जनक गिरी को लकवा मार दिया था, तब से वह बिस्तर पर ही पड़ा रहता है। जिस पर अधिकतर बच्चे चिम्मन गिरी व रामखिलावन के पास ही रहते थे।

खोपड़ी एवं मानव अस्थियां मिलने से लाली के हत्या उजागर व प्राप्त डीएन रिपोर्ट

मामले में एसपी भोजराम पटेल ने मौके पर उपस्थित होकर घटना के बाद से ही घटना की बारिकी से जांच करने के लिए अपहृत बालिका कु. लाली उर्फ महेश्वरी उम्र करीब 7 वर्ष के लापता अपहृत होने के संभावित कारणों पर विवेचना के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर कार्य विभाजन कर दायित्व सौपा गया। घटनास्थल निरीक्षण के बाद विभिन्न बिन्दु सीसीटीव्ही परीक्षण, साइबर सेल की तकनीकी साक्ष्य एवं विभिन्न गवाहों का अलग अलाव कथन लिया गया ।इसके साथ ही आसपास के ईलाको और ग्रामों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घटना स्थल के पास स्थित श्मशान से करीबन 100 मीटर दूरी पर खेत में 6 मई को मानव अवशेष खोपडी और अस्थियां मिलने पर लोरमी थाना मे मर्ग कायम कर जांच शुरू किया गया।जिसमें मानव अवशेष खोपड़ी तथा अस्थियां का परीक्षण में विशेषज्ञ चिकित्सक ने करीब 7-8 वर्ष की बालिका के होना रिपोर्ट में उल्लेखित होना पाया गया ।उक्त मानव अवशेष खोपडी और अस्थियां उपरोक्त प्रकरण की अपृहता कु. लाली उर्फ महेश्वरी के होने की संभावना को देखते हुए माता पिता से डीएनए परीक्षण कराया गया ।जिसमे डीएनए रिपोर्ट माता पिता से मिलान हुआ, एवं डीएनए रिपोर्ट पर उक्त अवशेषों पर पाये गये चोटो के निशानो के संबंध में वार करने से उक्त चोट को अंजाम देना पाया गया। घटना स्थल के पास मिले मानव अवशेषो एवं अपृहत कु.लाली के माता पिता का डीएनए एक ही होने की पुष्टि विशेषज्ञों के द्वारा की गई। चिकित्सक के अभिमत से कु.लाली उम्र 07 वर्ष की हत्या किये जाने के प्रमाण पाये गये

पुलिस विवेचना एवं नार्को टेस्ट में मिली सफलता

मामले की जांच पर पाया गया कि घटना स्थल ग्राम कोसाबाड़ी तथा आसपास के गांव अचानकमार टाईगर रिजर्व के पास की है। पूरे क्षेत्र में जादू-टोना, बैगा-गुनिया, झाड-फंक, तंत्र-मंत्र संबंधी अनेक रीतियां प्रचलन में है। इन विधियों में विचारना, फुंकना, तथा झरन, नामक पूजा पद्यति प्रयोग में लायी जाती है। विचारना, तथा फूंकना की विधि किसी के गुमने, बीमार होने अथवा संतान प्राप्ती के लिये प्रयुक्त होती है। झरन, नामक पूजा पद्यति से मनोवांछित धन की प्राप्ती होने की मान्यता है। इस संबंध में घटना स्थल निरीक्षण पर कुछ स्थानो पर पूजन सामाग्री नारियल, नीबू, अगरबत्ती, कपड भी मिले थे। जांच मे पडोसी के छत से घटना समय रात में एक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति महिला पुरुष ने घर से लगे श्मशान तरफ ले जाते देखा गया। इससे संबंधित प्रकरण का बारिकी से जांच किया गया। जिसमे अपृहत बालिका कु. लाली उर्फ महेश्वरी जो अपने पिता के भाई हेमगिरी के पुत्र चिम्मन व बहु रितु के घर में अपहत बालिका का आना जाना व रहना पाया गया। व चिम्मन जो विभिन्न प्रकार का व्यवसाय किराना दुकान, डीजे, टेन्ट हाउस व शराब ब्रिकी का काम करता है एवं गांव का ही आकाश मरावी इसके व्यवसाय मे सहयोग करता है जो घटना के दिन उनके साथ ही उपस्थित पाया गया। साथ ही ग्राम डोगरिया निवासी रामरतन निषाद से चिम्मन झाड़फुक बैगा का काम सिखा है।उसके साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में बैगा झाड़ फुक करते थे और पत्नि रितु गोस्वामी अत्यंत ही महत्वाकांक्षी महिला है जिसका पुरे परिवार मे वर्चस्व है जो गांव में अनेक संस्थाओं से रूपये लोन लेकर रखी है। अपहृत बालिका की मां पुष्पा के माध्यम से उससे मिलकर अवैध कच्ची महुआ शराब का ब्रिकी करती है।

शक के आधार पर सभी लोगो से पुलिस ने अलग से की पूछताछ

एसपी ने बताया कि शक के आधार पर सभी लोगो से अलग अलग बारीकी से पूछताछ किया गया।जांच में ऋतु, चिम्मन, खिलावन, आकाश, पुष्पा तथा रामरतन बार-बार अपना बयान बदलते रहे। प्रकरण की जांच के दौरान ऋतु और पुष्पा का पॉलिग्राफ, ब्रेन मैपिंग तथा नार्को परीक्षण विशेषज्ञों से कराया गया। उक्त परीक्षण के परिणाम से पाया गया कि पॉलिग्राफ, ब्रेन मैपिंग तथा नार्को परीक्षण के दौरान मिले संकेतो से संभावित है ऋतु ने पूजा पद्यति के लिए सहमति प्राप्त की । पूजा पद्यति में प्राण जाने की संभावना होने से इंकार कर दिया। लेकिन ऋतु ने बलि के नाम पर कु. लाली को लेकर आने के लिये नरेन्द्र मार्को को पैसे दिये थे।यही नहीं ऋतु ने नरेन्द्र मार्को को कोसाबाडी छोडकर चले जाने के लिये भी पैसे दिये थे। चिम्मन बैगा काम जानता है उसे झरन पूजा विधि भी आती है। घटना वाले दिन चिम्मन ही पूजा का सामान लेकर आया। नरेन्द्र मार्को करीब 1 बजे रात कु. लाली को लेकर आया था। ऋतु ने लाली को झरन पूजा के लिये काला कपडा पहनाया।
उसके बाद पूजा करने लिए तंत्र मंत्र और पूजा का इस्तेमाल किए और शमशान के पास बालिका की बलि ले ली।जिसे जलाकर लाश की शिनाख्त न हो इसके लिए पहचान तक छिपा दी थी

गिरफ्तार आरोपी का नाम

  1. चिम्मन गिरी गोस्वामी पिता हेमगिरी उम्र 40 वर्ष
  2. ऋतु गोस्वामी पति चिम्मन गिरी उम्र 36 वर्ष
  3. नरेन्द्र मार्को पिता शिशुपाल उम्र 21 वर्ष
  4. आकाश मरावी पिता सुरेश उम्र 21 वर्ष सभी निवासी कोसाबाड़ी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.
  5. रामरतन निषाद पिता जनकराम उम्र 45 वर्ष निवासी डोंगरिया थाना लोरमी, जिला मुंगेली छ.ग.

महिला आरोपी पर धोखाधडी का मामला भी दर्ज

प्रकरण की आरोपी ऋतु गोस्वामी पति चिम्मन उम्र 36 वर्ष निवासी कोसाबाड़ी के द्वारा अपने ग्राम निवासी झामियाबाई पन्द्राम के नाम पर लोन लेकर लोन की राशि को धोखाधड़ी कर बेइमानी पूर्वक लेकर विश्वासघात कर लोन की राशि हड़पने पर प्रार्थिया द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच उपरांत लोरमी थाना में अपराध क्र.449/25 धारा 420,406 भादवि कायम कर आरोपी ऋतु गोस्वामी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय योगदान देने वालों को मिलेगा इनाम

उक्त कार्यवाही में एसआई सुशील कुमार बंछोर सायबर सेल प्रभारी, उपनिरी. सतेन्द्रपुरी गोस्वामी तत्कालिन थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी. सुन्दरलाल गोरले, उपनिरी. नंदलाल पैकरा, सउनि निर्मल घोष, सउनि राजकुमारी यादव, साइबर सेल से प्र.आर. लोकेश राजपूत, नरेश यादव, बाली ध्रुव आर. भेषज पाण्डेकर, गिरीराज, हेमसिंह, रवि मिंज, नागेश साहू म.आर. दुर्गा यादव एवं साइबर सेल तथा लोरमी पुलिस की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *