Blog

अनियंत्रित हाईवा जा घुसी टोल बूथ में,लाखों का नुकसान….पाराघाट टोल प्लाजा में हुआ हादसा

हादसे में बाल बाल बचे कर्मचारी

बिलासपुर। मस्तूरी अंतर्गत पाराघाट टोल प्लाजा में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक हाईवा वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण टोल बूथ को भारी नुकसान हुआ। इस घटना में टोल प्लाजा के बुथ नंबर 6 को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा प्रबंधक विकास सिंह ने मस्तूरी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। विकास सिंह वर्तमान में पाराघाट टोल प्लाजा के प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। एफआईआर रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई की रात लगभग 10 बजे हाईवा क्रमांक GJ05BZ0929 का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बूथ नंबर 06 में घुस गया, जिससे टोल बूथ की संरचना समेत अंदर रखे कीमती उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी विकास सिंह को टोल प्लाजा में कार्यरत कर्मचारी नितिन सिंह ने दी। सूचना पाकर विकास सिंह 25 जुलाई को वापस प्लाजा पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एसी, रिकॉर्डिंग कैमरा, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, फर्नीचर, लाइट, केबल, सेफ्टी पाइप सहित पूरे बूथ स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है, जिसकी अनुमानित लागत तीन लाख रुपये है। मस्तूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

मौजूद थे कर्मचारी,किसी को कोई चोट नहीं पहुंचा

पुलिस ने बताया कि जब हाइवा अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा में।घुसी तो उस समय कर्मचारी मौजूद रहे।लेकिन किसी को कोई चोट नहीं पहुंचा है।बल्कि हाइवा को देखकर कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे।इससे बुरी तरह से टोल प्लाजा क्षतिग्रस्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *