आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है कराटे – खेल मंत्री टंकराम वर्मा

नई पीढ़ी को नई दिशा देता है कराटे
राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप “स्वतंत्रता कप” में पहुँचे खेल मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश भर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
रायपुर– राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप “स्वतंत्रता कप” आयोजन समिति व भारत कराटे अकादमी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष खेत्रो महानंद ने कहा कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष शिहान भारत शर्मा के दिशानिर्देश में स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम, कोटा, रायपुर में 26 एवं 27 जुलाई को “स्वतंत्रता कप” राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 17 जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और आत्मरक्षा, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्वितीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे टंक राम वर्मा , खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा “राज्य सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे आयोजन खेल संस्कृति को और सशक्त करते हैं। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, मनोज निषाद मंडल अध्यक्ष तिल्दा भाजपा ,अधिवक्ता भगवानू नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा , पृथ्वीराज महानंद, जितेंद्र ठाकुर, डॉ गिरिराज ,खेल आधीकारी गिरिस शुक्ला ,टी. एन रेडडी , मुरली भारद्वाज , हर्षा साहू, विशाल पाटले , अमित मंडल , अविनाश बंजारे , अपर्णा , सागर , शिवा , सुभम , मनीष ,आदिल खान , रहीम , जे पी साहू , सुगम निषाद , दीपक , सुमित , ज्योति सारथि , आकांक्षा गुप्ता ,आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि खेल मंत्री , ने सम्मानित किया गया, जिसमें सभी विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन कि बात ” कार्यक्रम को खेल मंत्री और विभाग के अधिकारीयों ने राज्य भर से आये कराते खिलाडियों के साथ सुना |
इस दौरान खेत्रो महानंद ने कहा कराटे आत्मरक्षा के साथ ही आत्मविश्वास और चरित्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ऐसे आयोजन से युवा वर्ग और नई पीढ़ी को नई दिशा मिलती है।
कराटे की विभिन्न तकनीकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ खिलाड़ियों को एक मंच मिला, बल्कि राज्य में कराटे को और भी लोकप्रियता मिली। खेत्रो महानंद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “आप सभी की उपस्थिति और सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों का क्रम जारी रहेगा।”