धार्मिक यात्रा से सपिरवार लौटे विजय केशरवानी, छत्तीसगढ़वासियों के सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वादपखवाड़ेभर की यात्रा के बाद रविवार को सपरिवार लौटे बिलासपुर, परिजनों व समर्थकों ने किया आत्मीय स्वागत

बिलासपुर। पखवाड़ेभर की धार्मिक यात्रा से रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी सपरिवार शहर लौटे हैं। शहर प्रवास पर परिजनों व समर्थकों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद विजय नेहरु नगर स्थित निवास पहुंचे। पखवाड़ेभर की यात्रा के दौरान विजय बाबा अमरनाथ,बाबा बैजनाथ धाम और काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। सावन के महीने में महादेव की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों के साथ ही अंचलवासियों की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जल भी अर्पण किए।
धार्मिक प्रवास की चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि पखवाड़ेभर की यात्रा का कार्यक्रम तीन महीने बन गया था। इसी के चलते परिवार व परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सबसे पहले बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए गए। सोनमर्ग से बॉलटाल होते हुए बाबा अमरनाथ पहुंचे। यहां से बाबा बैजनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। विजय ने बताया कि सुल्तानगंज से उत्तर गंगा से जल उठाकर बाबा बैजनाथ व पार्वती में चढ़ाया और रात के शृंगार आरती में शामिल हुए। मान्यता है कि उत्तर गंगा से लिया हुआ गंगा जल का आधा भाग बाबा बैजनाथ से 60 किलोमीटर दूर स्थित बाबा वाशुकीनाथ में जल चढ़ाना जरुरी है। मान्यता को पूरा करने वाशुकीनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद सुबह तीन बजे के मंगला आरती में शामिल होकर स्पर्श दर्शन का पुण्यलाभ भी कमाया। बनारस में संकटमोचन हनुमान मंदिर , दुर्गा मंदिर , भैरो बाबा ,रथ यात्रा स्थित पंचमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद बिलासपुर के लिए रवाना हुए। सोमवार को पखवाड़ेभर की धार्मिक यात्रा सम्पन्न हुई।
@ धार्मिक यात्रा की बाद आज रायपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित ज़िला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में बाबा अमरनाथ , बाबा बैजनाथ और बाबा काशी विश्वनाथ का प्रशाद और यात्रा के यादगार पल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बेज और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगीड को ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया ,