Blog
रायपुर सेन्ट्रल जेल में अब कैदी सूर्यकान्त तिवारी “सूर्या” ने काटा बवाल…
रायपुर – पिछले दिनों केंद्रीय जेल रायपुर में हुई दो घटनाओं के बाद जेल स्टॉफ के द्वारा प्रत्येक सेल और बैरक की जोरदार ढंग से तलाशी किए जाने की जानकारी मिल रही है।
बताया जाता है कि रायपुर सेन्ट्रल जेल में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान जेल स्टॉफ ने जब चर्चित हाई प्रोफ़ाइल कैदी सूर्यकान्त तिवारी उर्फ़ सूर्या के सामान की तलाशी ले रहे थे तब उसने जेल स्टाफ से अभद्रता करने लगा।
बताया जाता है कि जेल स्टाफ ने भी जवाबी पलटवार करते हुए सूर्यकान्त तिवारी उर्फ़ सूर्या पर जेल अपराध कायम करते हुए उसके सुकमा जेल ट्रांसफर के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है।