Blog

देह व्यापार के अंदेशा पर स्पा सेंटरों पर अभियान चलाकर किया गया सघन जांच

स्पा सेंटरों में कार्य करने वाले युवक युवतियों को दिया गया आवश्यक समझाइश

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में संचालित स्पा सेंटरों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित ना हो इस उद्वेश्य से सभी स्पा सेंटरों में सघन जांच कार्यवाही की गई।इसमें अति पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइंस निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रस्मित कौर चावला, उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक अनीता मिंज एवम अन्य पुलिस स्टाफ के साथ टीम शामिल रही जिले में एक साथ अलग अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया गया ।जिसमे थाना तारबहर क्षेत्र में स्थित द एलिमेंट स्पा,बांसीवाला बिल्डिंग, सनराइज स्पा व्यापार विहार,खुशी स्पा नारायण प्लाज़ा एवं सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित ईवा स्पा में चेकिंग किया गया। जिसमे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां संचालित होना नही पाया गया है। एहतियात के तौर पर स्पा संचालकों एवम कर्मचारियो को आवश्यक जानकारी देते हुए संदिग्ध कार्य में संलिप्त नही होने तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस में सूचित करने हिदायत दिया गया है। स्पा संचालकों को कर्मचारियो एवं आने वाले ग्राहकों की जानकारी रखने हिदायत दी गई । स्पा सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों के पहचान पत्र जिसमे आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि को चेक किया गया जिसमे सभी स्पा में मौजूद स्टाफ भारतीय पाए गए।

अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर किया जाएगा सख़्त कार्यवाही

पुलिस ने स्पा वालो को सख्त कहा है कि अगर थोड़ा सा भी भनक लगी तो सीधे कार्रवाई होगी,इसलिए अवैध कारोबार न करें न करने दे,बल्कि किसी तरह की कोई सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।ताकि अवैध कारोबार करने वाले को पकडा जा सके।

स्पा संचालकों को कर्मचारियो एवं आने वाले कस्टमर की जानकारी रखने दिया गया हिदायत

पुलिस ने कहा कि आने जाने वाले कस्टमर और संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करके पुलिस को सूचित करे।इसके साथ ही संचालकों को यह भी कहा गया है कि
अवैध गतिविधियों की जानकारी खुद भी एकत्रित करे और उसकी पूरी सूचना पास के पुलिस थाना में जरूर दे।

वर्जन
स्पा सेंटर में एक चेकिंग अभियान चलाकर संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है।जिसमें अवैध कारोबार नहीं करने और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने भी निर्देशित किया गया है।

राजेंद्र जायसवाल
एएसपी सिटी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *