Blog

हादसों से बचाने मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी, बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल

रात में दूर से दिखेंगे मवेशी, सड़क सुरक्षा में नया कदम

बिलासपुर।बरसात में सड़कों पर बैठे मवेशी कई बार हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन बिलासपुर पुलिस की नई सोच अब लोगों की जान बचा रही है। यातायात पुलिस ने मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधने का अभियान शुरू किया है, ताकि रात के समय वाहन चालक उन्हें दूर से देख सकें।

दरअसल बारिश के दिनों में खेत और मैदान गीले होने से मवेशी सूखी और ऊँची जगह की तलाश में अक्सर सड़कों पर आ जाते हैं। रात के समय कम विजिबिलिटी में ये मवेशी कई बार गंभीर हादसों की वजह बन जाते हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में इस समस्या के समाधान के लिए व्यवस्थित योजना बनाई गई। गांव-गांव मुनादी कराई जा रही है, पशुपालकों से अपील की जा रही है कि अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें।इसके साथ ही, सड़कों और ब्लैक स्पॉट्स पर मिलने वाले मवेशियों के गले में रेडियम पट्टियाँ लगाई जा रही हैं। इससे वाहन चालक उन्हें दूर से देख सकेंगे और समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे।इस अभियान में पुलिस के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं, NGO और आम नागरिक भी जुड़ गए हैं। सड़क सुरक्षा अब सिर्फ पुलिस का काम नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है।रेडियम पट्टी भले ही एक छोटी पहल लगे, लेकिन यह अनगिनत जिंदगियां बचाने में सक्षम है। बिलासपुर पुलिस का यह कदम न सिर्फ हादसों को रोकेगा, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल भी बनेगा।

वर्जन

सड़को पर बैठने वाले मवेशियों पर रेडियम पट्टी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।इसके लिए समाजसेवियों की भी मदद ली जा रही है।
ताकि रात के अंधेरे में जब गाड़ियों की रोशनी पड़े तो रेडियम से जानवर दिख सके।इससे हादसों में काफी हद तक कमी आयेगी।

रामगोपाल करियारे,,एएसपी ट्रेफिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *