IG बोले,अवैध कबाड़,गांजा,नशीली टेबलेट इंजेक्शन को ट्रेनों के माध्यम से होने वाले तस्करी को रोके

बिलासपुर। रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक अंतर्गत बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस एवं बिलासपुर रेंज के रेल लाईन से जुडे जिले बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में बिलासपुर रेंज आईजी ने रेलवे स्टेशनों में बैठक में दिये गये निर्देशों के बाद आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों में स्थापित किये गये सीसीटीव्ही कैमरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एफआरएस तकनीक के स्थापित किये सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की फोटोज़डाटा अपलोड कराने निर्देशित किया गया । कैमरों की लोकेशन को ’त्रिनयन एप’ से जोड़ने निर्देश दिए गए। आर.पी.एफ द्वारा रेलवे स्टेशनों में माह अक्टूबर,2025 तक स्थापित किये जाने वाले सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की डेडलाईन निर्धारित होने संबंधी जानकारी दी गई जिसे निश्चित समय पर पूर्ण कराने निर्देशित किया गया। गांजा व नशीली दवाऍ, इन्जेक्शन की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रेलवे स्टेशन में नशा करने वाले बच्चों को नशा मुक्त करने के लिए संस्थागत प्रयास किये जाने पर विशेष रूप से बल दिया गया।
ट्रेनों के पथराव और चोरों को पकड़ने के दिए निर्देश
आईजी ने कहा कि ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने तथा रेलवे स्टेशन पर एवं यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रांसजेंडर को परेशान करने, छीनाझपटी इत्यादि पर प्रभावी कार्यवाही कराते हुए इस पर अंकुश लगाने निर्देश दिये गये।
आईजी ने रेलवे स्टेशन में असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस को प्रो-एक्टीव होकर कार्यवाही करने तथा संयुक्त टीम को कॉम्बिंग गश्त करने निर्देशित किया गया। अवैध कबाड़ के विरूद्ध जीआरपी आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिये गये।
बैठक में कई जिले के अफसर रहे शामिल
उपरोक्त बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकित शर्मा, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सुरजन राम भगत एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त(रेलवे) दिनेश तोमर, पुमनि रेंज कार्यालय से अति.पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और थाना प्रभारी जीआरपी. उप निरीक्षक डीएन.श्रीवास्तव उपस्थित रहे।