Blog

कांग्रेस पार्षदों में ‘जूतम-पैजार’ और ‘झापड़ों की हुई बौछार…..नगर पालिका बना कांग्रेसियों का अखाड़ा

महिलाओं के सामने हुई झड़प,दो पार्षद पति आपस में भिड़े

बिलासपुर। इन दिनों तखतपुर नगर पालिका का माहौल ‘गर्म’ नहीं, बल्कि ‘खौलने लगा ‘ है। राशन कार्ड के मुद्दे पर कांग्रेस के दो पार्षद प्रतिनिधियों के बीच ऐसी जूतम पैजार और ‘झापड़ों की बौछार’ हुई कि पूरा नगर मारपीट की खबर सुनकर आश्चर्य करने लगा है।
इतना ही नहीं यह गाली गलौज और मारपीट दो महिलाओं के समाने हुई लेकिन फिर भी लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,
तखतपुर नगर पालिका में बुधवार की दोपहर करीब 3 से 4 बजे के आसपास दो कांग्रेसी पार्षद प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए।जिनका विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नगर पालिका के कमरे के अंदर बैठी दो महिलाओं तक को नहीं देखा और देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे को गाली गलौच देते हुए जमकर मारपीट की।जिसका पूरा नजारा लोग खुलेआम देखते रहे।

दरअसल पूरा मामला राशनकार्ड वितरण को लेकर हुआ है।जिसमे आरोप लगा है कि दोनों एक दूसरे के राशनकार्ड को वितरण कर दिए थे।
चूंकि दोनों अगल बगल में रहते है और हितग्राहियों को मिलने वाला राशनकार्ड वितरण करना था तब हितग्राहियों को कुछ राशनकार्ड बंटू ने और कुछ रमन ने बांट दिया।जिसके कारण माहौल गरमा गया और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगे।यह मामला थम जाता लेकिन दोनों एक दूसरे से ऊंची आवाज में बात करने के कारण मामला और ज्यादा बढ़ने लगा उसके बाद पूरे नगर पालिका में हंगामा हो गया।

नगर पालिका बना रहा अखाड़ा

दो पार्षद प्रतिनिधियों के आपस में हुए विवाद को लेकर नगर पालिका अखाड़ा बना रहा।जिसका तमाशा लोग देखते रहे और हंसी भी उड़ाते रहे,लोग दबी जुबान से यही कहने लगे कि जब खुलेआम विवाद का ये हाल है तो जरा सोचिए कि घर के पास क्या होता होगा।

दोनो पार्षद प्रतिनिधि पड़ोसी

इसमें सबसे ताज्जुब की बात यह है कि दोनों पार्षद प्रतिनिधि अगल बगल में रहते है।और दोनों की पत्नी कांग्रेस से पार्षद है।इसमें बंटू होरा वार्ड नंबर 9 और रमन होरा वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रतिनिधि है।
जिसमें दोनों के बीच अच्छे संबंध है इसके बाद भी राशनकार्ड के लिए आपस में भीड़ गए।

सीनियर पार्षद प्रतिनिधि ने नए पार्षद प्रतिनिधि को मारा

सूत्र बता रहे है कि एक सीनियर पार्षद प्रतिनिधि ने पार्षद प्रतिनिधि को नगर पालिका कार्यालय के भीतर ही आधा दर्जन करारे झापड़ जड़ दिए। जिससे उनका चेहरा लाल-पीला हो गया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की चर्चा नगर में आग की तरह फैल गई है। ​

भाजपा ने खूब मजा लिया,बोले,कांग्रेसियों की आदत है हंगामा करना और छोटी सी बात पर विवाद करने की
नगर पालिका में हुए विवाद को लेकर सबसे ज्यादा मजा भाजपा के नेता ले रहे है।जिनका कहना है कि कांग्रेसियों के लिए यह कोई नई बात नहीं है।क्योंकि छोटी सी बात पर भी हंगामा करना और विवाद करना सिर्फ कांग्रेसियों को आता है।
जबकि यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।इसके बाद भी खुलेआम लड़ाई झगड़ा करके माहौल खराब कर दिया

वर्जन
मैं खाना खाने घर आ गया था।मुझे घटना की जानकारी नहीं है।लेकिन सुना जरूर हूं कि कुछ घटना हुई है।

अमरेश सिंह
सीएमओ तखतपुर नगर पालिका

वर्जन
नगर पालिका के दो पार्षद प्रतिनिधियों का झगड़ा हुआ है।लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं है मुझे,लेकिन जो भी हुआ बुरा हुआ है।

कोमल ठाकुर
पार्षद वार्ड नंबर 3

वर्जन
ऐसी कोई बात नहीं है।विपक्ष के लोग इसे हवा दे रहे है।

पूजा मक्कड़
अध्यक्ष नगर पालिका तखतपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *