Blog

तारबाहर अंडरब्रिज बंद होने से 30 हजार लोग परेशान,

8 किलोमीटर घूमकर कर रहे सफर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आई सामने

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र के करीब 30 हजार लोग इन दिनों तारबाहर अंडरब्रिज बंद होने से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अंडरब्रिज को रेलवे द्वारा को कैचर कैटल गार्ड लगाने के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना सफर करने वाले राहगीरों पर सीधा पड़ रहा है, जिन्हें अब रोज 8 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।

तारबाहर अंडरब्रिज के बंद होने से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। खासतौर पर स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह स्थिति बेहद असुविधाजनक बन गई है। लोगों का कहना है कि पहले जहां कुछ ही मिनटों में पहुंचा जा सकता था, अब वैकल्पिक रास्तों से ज्यादा वक्त और दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई है। राहगीरों का कहना है कि यदि काम तेजी से किया जाता तो परेशानी कम होती। कुछ लोगों ने बताया कि रोजाना बुजुर्गों और बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव भी बढ़ गया है जिससे वैकल्पिक रास्तों पर भी जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि कुछ नागरिकों ने इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से भी देखा है। सिरगिट्टी निवासियों का कहना है कि वर्तमान में जो असुविधाएं हो रही हैं, उसका परिणाम भविष्य में लाभकारी होगा। अंडरब्रिज की स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी और मवेशियों का अड्डा बन गया था। रेलवे की इस पहल से अब एक बेहतर और व्यवस्थित मार्ग मिलेगा। निर्माण कार्य धीमी गति से ही सही, लेकिन जारी है। यह कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। मवेशियों के अवैध प्रवेश को रोकने के लिए कैटल गार्ड लगाया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि परेशानी की अवधि कम हो सके। साथ ही, वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाया जाए। लोगों को उम्मीद है कि कुछ समय की असुविधा के बाद उन्हें लंबे समय तक राहत देने वाली सुविधा मिलेगी।

वर्जन
पहले आसानी से इस पार से उस पार आना जान हो जाता था अब लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ता है।सिरगिट्टी में होने के बाद से घूम कर जाना पड़ता है।

अरविंद चौरे
स्थानीय निवासी सिरगिट्टी

वर्जन
पहले मात्र 5 मिनट में अंडर ब्रिज पार करके तारबाहर चौक पहुंच जाते थे,अब चूचूहीयापारा ब्रिज से होकर जाना पड़ता है।
जिसके कारण लगभग 20 मिनट लगता है।

आसिफ खान
स्थानीय निवासी

वर्जन

दूध बांटने के लिए रोज मुझे हरदीकला से निकलकर तारबाहर अंडर ब्रिज से जाना पड़ता था,लेकिन अब घूमकर जाना होता है।जिसमें टाइम लगता है।

रमेश यादव
हरदीकला गांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *