Blog

किसान सम्मान निधि: जिले के एक लाख से अधिक किसानों के खाते में 23 करोड़ से अधिक की राशि होगी अंतरित

जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र कोनी में

बिलासपुर // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी उत्तरप्रदेश में 2 अगस्त को आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम से पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 20वीं किश्त की राशि जारी करेंगे। इनमें जिले के एक लाख 2 हजार 353 किसानों के बैंक खाते में 02-02 हजार रूपए के मान से 23 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विकास केंद्र कोनी में किया जाएगा, जहां लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 02 अगस्त 2025 को प्रातः 11.00 बजे वाराणसी उत्तरप्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। जिसमें बिलासपुर जिले के एक लाख दो हजार तीन सौ तिरपन किसानों को 23 करोड़ रू. का भुगतान आधार बेस्ड प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉं. गीत शर्मा एवं उप संचालक कृषि पी.डी.हथेश्वर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केवल कृषि फार्म पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर रहने वाले देश के लघु सीमांत तथा दीर्घ कृषकों को हर तीन माह में दो हजार रूपये के साथ सालाना छः हजार रूपयंे की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 2 अगस्त को पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया जायेगा इस अवसर पर कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वय से जिला ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोेजन किया जायेगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा। जिला स्तर पर पीएम किसान दिवस कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, सरकंडा बिलासपुर के सभागार मे आयोजित किया गया है जिसमें तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर की महापौर पूजा अशोक विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी तथा अन्य जनप्रतिनिधी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *