Blog

तेलीपारा मेन रोड की दो दुकानों में हुई चोरी…चोर काउंटर तोड़कर कैश ले उड़े

सिटी कोतवाली पुलिस की रात्रि गस्त की खुली पोल

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मेन रोड पर स्थित फर्नीचर दुकान उसके पड़ोसी एक फर्म में चोरी की वारदात होने से हड़कंप मच गया है।चोरों ने फर्नीचर दुकान के गल्ले में रखा कैश साफ कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तेलीपारा मेन रोड ज्वाली नाले के पास स्थित गणेश इंटरप्राइजेज में बीती रात अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया। दुकान के बाजू में लगी होडिंग में रस्सी लगाकर कर चोर दुकान की छत पर चढ़े और सीढ़ियों से नीचे आकर गल्ले को तोड़ा और उसमे रखा 50 हजार कैश पार कर दिया। इसके अलावा चोरों ने दुकान के किसी सामान को हाथ नही लगाया है। इसके बाद गणेश इंटरप्राइजेज के बाजू स्थित मालिक राम एंड संस मे भी चोरों ने धावा बोला और कैश काउंटर तोड़कर रुपए ले उड़े हैं। इधर दुकान संचालक को चोरी की वारदात की जानकारी लगते ही उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना जानकारी दी है।

गणेश इंटरप्राइजेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर कैद

चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद दुकान में बैठ कर आराम से खाना खाया और वेट पार्ट व पानी की बोतल दुकान में ही छोड़ गए। बता दे कि इससे पहले करीब एक माह पूर्व भी गणेश इंटरप्राइजेज के पड़ोसी मालिक राम एंड संस ने चोरी की घटना हो चुकी है।जिसमें चोरों ने लाखो का माल पर कर दिया था।

कर्मचारियों को सैलरी देते तो बच जाता पैसा

गणेश इंटरप्राइजेज के संचालक हर महीने स्टाफ को सैलरी देते है।लेकिन वे किसी कारण से नहीं दे सके।अगर वे पैसा दे देते तो शायद उनका 50 हजार बच जाता। महीने की पहली तारीख होने के कारण दुकान संचालक ने स्टाफ को पगार देने के लिए गुरुवार की रात दुकान बंद करते वक्त 50 हजार कैश गल्ले में रख दिया था। सब से अफसोस वाली बात यह है कि रोज टॉप फ्लोर का गेट बकायदा बंद किया जाता रहा लेकिन बीती रात दुकान बढ़ाने के समय नए स्टाफ को यह काम सौंपा गया। और वह गेट बंद करना भूल गया जिसका फायदा चोरों ने उठाया और सीढ़ियों से नीचे आकर 50 हजार कैश पार कर दिया।

तेलीपारा मुख्य सड़क मार्ग की दुकानों में हुई चोरी

कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा में काफी बसाहट है मेन रोड पर कई बड़े व्यापारियों की दुकानें भी हैं। इसके बाद भी मेन रोड की दुकानों में चोरी हो जाना पुलिस की गश्त पर संदेह पैदा करता है।

मोबाइल के टार्च से सर्च किया फिर कैश काउंटर तक पहुंचे

संचालकों ने सीसीटीवी देखकर बताया कि फर्नीचर दुकान मे हुई चोरी वारदात में चोरों ने पहले मोबाइल के टार्च से सर्च किया फिर कैश काउंटर तक पहुंचे आरोपी,इसके बाद घटना को अंजाम दिए।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे है तीन चोर

फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन अज्ञात आरोपी किस तरह सीढ़ियों से नीचे उतरे और दुकान के गल्ले को तोड़कर कैश की गिनती कर रहे हैं।विडियो में दिख रहा है कि एक आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने चेहरा ढक रखा है वही दो आरोपियों ने टी शर्ट से कवर किया हुआ है। फुटेज के अनुसार घटना लगभग देर रात दो बजकर 13 मिनट से शुरू हुई है। सीढ़ी से उतरने के आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन का टार्च ऑन किया और दुकान की तलाशी लेने में जुट गए।

पुलिस रात्रि गश्त की खुली पोल

तेलीपारा मुख्य सड़क मार्ग पर जब चोरी हो सकती है तो जरा सोचिए कि चोरी कही भी हो सकती है।चोरों के मुख्य दुकान में चोरी करके पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है।पुलिस पर सवाल उठने लगे है।पुलिस के पूरे दावे खोखले साबित हो चुके है।

वर्जन
प्रार्थी की शिकायत पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

विवेक पांडेय
टीआई सिटी कोतवाली थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *