Blog
एक माह पूर्व गुम नाबालिक बालिका को चेन्नई से बरामद करने में मिली सफलता

नाबालिक बालिका को बहला फूसलाकर शादी करूंगा बोलकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
बिलासपुर। प्रार्थिया ने मोपका पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कहीं चली गई है। जिसका कही कुछ पता नहीं चल रहा है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेन्नई से नाबलिग बालिका को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बालिका को आरोपी अजय कुमार ठाकुर के कब्जे से बरामद किया है।जो शादी करने के नाम से झांसा देकर भगा लें गया था।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।