Blog

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त ,बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसने पर मांगा शिक्षा सचिव से जवाब..

सरकारी स्कूल में मिड डे मील को कुत्ते ने चाटा, 83 बच्चों को लगे एंटी रेबीज इंजेक्शन….

बिलासपुर–बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील के तहत बच्चों को ऐसा भोजन परोसे जाने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसे पकते समय कुत्ते ने चाट लिया था। बताया गया कि मिट्टी के बर्तन को चूल्हे में रखकर खुले में खाना पकाया जा रहा था, तभी बच्चों ने कुत्ते को खाना चाटते हुए देख लिया। बच्चों ने इसकी जानकारी दी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वही भोजन परोस दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और सभी 83 बच्चों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। यह मामला जब एक अखबार की खबर के जरिए सामने आया तो छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए शिक्षा सचिव को 19 अगस्त तक शपथपत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत अब इस मामले की सुनवाई 19 अगस्त को करेगी…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *