Blog

ग़रीबों से राशन कॉर्ड के नाम से रिश्वत लेना बर्दास्त नही- रंगा नादम

बिलासपुर । भाजपा पार्षद रंगा नादम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सहायक निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने राशन कार्ड बनाने के नाम से 2 से 3 हजार की अवैध वसूली की शिकायत वार्ड और जोन के अंतर्गत आने वाले हितग्राहियो से लगातार मिल रही थी। चूँकि अध्यक्ष होने के नाते मेरा दायित्व बनता है की मै हितग्राहियो एवं वार्ड वासियो को शासन की योजनाओ का लाभ दिला सकूँ। बार बार शिकायत के बाद भी मैने दो से तीन बार समझाने का प्रयास किया,की किसी भी हितग्राहियो और
वार्ड के लोगो से रिश्वत नही लेना है। लेकिन लगातार समझाने के बाद भी मनीष उपाध्याय नही माना। तब मैने उसको बुलाकर फटकार लगाई और कहा की हम लोग भाजपा के लोग है और पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे न खायेंगे न खाने देंगे,बोलकर उसको कड़ी फटकार लगाकर डांटा और बोला की अगर किसी भी हितग्राही या वार्ड वासियो से एक पैसा भी लिए तो बर्दास्त नही करेंगे। बस इतनी बात को बार बार माहौल बनाकर कुछ कांग्रेसी नेताओ के सिखाने मे आकर मेरी छबि खराब करने की कोशिश मनीष उपाध्याय कर रहा है। किंतु मुझे कोई फर्क नही पड़ता मेरे वार्ड की जनता जनार्दन जिसने मुझको अपना कीमती वोट देकर जिताया है अगर उनसे कोई भी एक रुपये की भी रिश्वत लेगा तो मै बर्दास्त नही करूँगा।
न मैं एक पैसा खाऊंगा न किसी को खाने दूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *