Blog

पाली में आदिवासी दिवस की रही धूम, बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आदिवासी दिवस

रतनपुर पाली से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,,,,पाली नगर पंचायत के पूरे क्षेत्र में आदिवासी दिवस की बड़ी धूम रही, पाली तानाखार क्षेत्र में आदिवासी बाहुल्य होने की वजह से विश्व आदिवासी दिवस की भव्यता देखते ही बन रही थी, गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाली गई जिसमें आदिवासी युवक और युवतियाँ अपने पारंपरिक नृत्य के साथ झूमते रहे,,, बगदेवा से बाइक रैली प्रारंभ हुई और राहाडीह बुड़बड़ पहुंची, वहां पर बुढा देव की पूजा अर्चना कर पाली नगर में भव्य रैली निकाली गई यह रैली पूरे पाली नगर का ग्रस्त करते हुए हाई स्कूल मैदान पाली में आम सभा के रूप में तब्दील हो गई।

पूरे हाई स्कूल मैदान में आदिवासी गीतों की धुन में थिरकते रहे, आसपास के गांव से आए हुए आदिवासी रंगारंग कार्यक्रम के साथ विश्व आदिवासी दिवस के रंग में शरा बोर नजर आए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *