Blog

फिर बर्खास्त किए गए सहकारी बैंक के 29 दोषी कर्मचारी….स्टाफ कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

बिलासपुर/जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में हुई स्टाफ कमेटी की बैठक में दूषित प्रक्रिया में भर्ती हुए 29 अभ्यर्थीयो को पुनः बर्खास्त कर दिया गया है। उच्च न्यायालय में पंकज तिवारी एवं अन्य 29 पूर्व में बर्खास्त कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में पिटीशन क्रमांक 3346/2020 दायर किया। उक्त पिटीशन के विरुद्ध रिट अपील प्रकरण क्रमांक 307/2025 उच्च न्यायालय में दायर किया गया। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत अनुसार बैंक को आदेश प्राप्ति दिनांक से बैंक को विभागीय कार्यवाही किए जाने का आदेश पारित किया। इसी परिपेक्ष में बैंक के प्राधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्टाफ कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यायालय के आदेश अनुसार समय अवधि में कार्यवाही पूर्ण की जाए। इसके लिए बैंक के सीईओ के द्वारा जांच टीम बनाई गई, जिसमें 4 वरिष्ठ शाखा प्रबंधकों को जांच की जिम्मेदारी सौंप गई। इनके द्वारा समय अवधि में जांच कर जांच प्रस्तुत किया गया। इसमें कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुनवाई भी की गई । इसके उपरांत बैंक के स्टाफ कमेटी के निर्णय अनुसार 1 शाखा प्रबंधक 4 सहायक लेखापाल 8 पर्यवेक्षक 6 लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 समिति प्रबंधकों कुल 29 कर्मचारियों को पुनः सेवा से पृथक किया गया । इसी प्रकरण को उपरोक्त कर्मचारियों के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में भी चैलेंज किया गया। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 12 अगस्त को प्रकरण खारिज कर दिया गया। बैंक के द्वारा उपरोक्त प्रकरण में हाई कोर्ट में केविएट दायर कर दिया गया है।

ये लोग है शामिल

चंद्रशेखर कुर्रे
शाखा प्रबंधक, अश्वनी चंद्राकर
सहायक लेखापाल, संतोष कुमार कौशिक
सहायक लेखापाल, दिलिप साहू
सहायक लेखापाल,
कु. सुमन यादव
सहायक लेखापाल
पर्यवेक्षक, सुनील कुमार साहू
पर्यवेक्षक, विजय कुमार सिंह
पर्यवेक्षक, शंशाक शेखर दुबे
पर्यवेक्षक, जयप्रकाश देवांगन
पर्यवेक्षक, चंचल कुमार दुबे
पर्यवेक्षक, भूपेश कुमार राठीर
, ललीत कु. राठौर
पर्यवेक्षक, चंदन प्रताप सिंह
पर्यवेक्षक,तुरेन्द्र कुमार साहू
लिपिक सह. कम्प्यूटर आपरेटर,एम.डी. सलमान
लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर,तोपेश कुमार वस्त्रकार,
लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर,शेख जलालुद्दीन
लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर
कु. सीमा देवांगन
लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर
कु. लेखा कश्यप
लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर प्रफुल कश्यप
समिति प्रबंधक,
नरेन्द्र कुमार मिश्रा
समिति प्रबंधक, एकलव्य कु. चंद्रा
समिति प्रबंधक, राहुल कुमार सोनी
समिति प्रबंधक, दिनेश्वर प्रसाद पटेल
समिति प्रबंधक, नरेश कुमार सिंह
समिति प्रबंधक मो. इमरान खान समिति प्रबंधक,ओमप्रकाश वारे,समिति प्रबंधक, पंकज कुमार तिवारी समिति प्रबंधक और अमित कुमार पटेल समिति प्रबंधक
शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *