Blog

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहल

बिलासपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में एक जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस.एल. स्वामी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, लोरमी- मुंगेली उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. आर.के.एस. तोमर, प्रमुख वैज्ञानिक एवं विभाग प्रमुख (कीट विज्ञान), डॉ. ए.के. अवस्थी, प्राध्यापक (कीट विज्ञान), डॉ. एस.के. वर्मा, मुख्य वैज्ञानिक, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर तथा डॉ. गीत शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, बिलासपुर शामिल हुए।

मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी बाधित करता है। यह युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट कर देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। डॉ. स्वामी ने सभी उपस्थितजन को “नशा न करने और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करने” की शपथ दिलाई।

विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज ही सशक्त और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपना समय, ऊर्जा और क्षमता राष्ट्र निर्माण में लगाएँ और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।

कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम अधिकारी अजीत विलियम्स ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *