Blog

चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले 2 आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार….मृतक एवं दोनों आरोपियों को एक साथ शराब पीने के दौरान आपस में हुए वाद विवाद के कारण हुआ घटना

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल किया गया बरामद

आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी
(01) करण सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी झलमला थाना मुलमुला

(02) शिव कुमार बघेल उम्र 27 वर्ष निवासी बाना थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

जांजगीर। दरअसल  आकाश कुर्रे (मृतक) निवासी झलमला, करण सोनी निवासी झलमला एवं शिव बघेल निवासी बाना थाना अकलतरा तीनों मिलकर तरौद भट्ठी से शराब खरीदे उसके बाद कुछ दूर जाकर तीनों शराब पीए शराब पीते समय तीनों एक दूसरे को गली गलौच करते हुए आपस में लड़ाई झगड़ा हो गए, लड़ाई झगड़ा में आरोपी शिव बघेल और करण सोनी एक साथ मिलकर आकाश कुर्रे को पकड़ लिए और करण सोनी द्वारा चाकू से उसके पेट में वार कर दिया, जिससे आकाश कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका बिलासपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गया। जिसकी सूचना थाना अकलतरा पुलिस को मिलने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 103(1), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा  विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना अकलतरा एवं सायबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, उप निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र आर विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, माखन साहू, शहबाज खान, प्रदीप दुबे, श्रीकांत सिंह रोहित कहरा थाना अकलतरा से उप निरी0 बी एल कोसरिया, आर.भूषण  राठौर का  सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *