Blog
शराब के नशे में शिक्षिका के घर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब के नशे में शिक्षिका के घर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को सिरगिट्टी
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार,सिरगिट्टी थाना में प्रार्थिया शिक्षिका की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया है।जिसमें शिक्षिका ने मोहल्ले के
मुकेश शर्मा, अभय दुबे और सुधांशु उर्फ छोटू शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।शिक्षिका ने बताया है कि शराब के नशे में धुत्त होकर तीनों घर के अंदर घुसकर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के अलावा हुड़दंग मचा रहे थे।
सिरगिट्टी पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज होने के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि तीनों शराब के नशे में शिक्षिका के घर,साइकिल,कार और रेलिंग में तोड़फोड़ की थी,आरोपियों ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी।