Blog
जब लैब्राडोर स्वान ने किया रक्तदान

बिलासपुर । एक लैब्राडोर स्वान ने इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है। अपने साथी स्वान की जान बचाने के लिए उसने रक्तदान किया। कुदुदंड निवासी समाजसेवी रूपेंद्र वैष्णव के स्वान ‘शैम्पू’ ने जांजगीर की नीलम सूर्यवंशी के गंभीर रूप से बीमार लैब्राडोर को नया जीवन दिया। उल्टी-दस्त से कमजोर हुए स्वान के शरीर में केवल 2.5 ग्राम रक्त बचा था। डॉक्टरों ने तुरंत रक्त चढ़ाने की सलाह दी, जानकारी मिलने पर रूपेंद्र ने बिना देरी किये अपने स्वान का रक्तदान कराया ।

सरकंडा स्थित पशु-चिकित्सा क्लिनिक में जैसे ही रक्त चढ़ाना शुरू हुआ, बीमार स्वान की हालत सुधरने लगी। रूपेंद्र वैष्णव ने संदेश दिया कि जब एक स्वान अपने साथी की जान बचा सकता है, तो इंसानों को भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान से पीछे नहीं हटना चाहिए।