Blog

अरपा प्रोजेक्ट और एसटीपी प्रोजेक्ट के कार्यों में लापरवाही बरतने पर कंस्ट्रक्शन कंपनियों पर 4 करोड रुपए का जुर्माना, ठेका भी निरस्त

अरपा उत्थान एवं संवर्धन योजना के तहत चल रहे कार्यों एवं मंगला स्थित एसटीपी प्रोजेक्ट के कामों का कार्य कर रहे ठेकेदार तारे में लगातार लापरवाही बरत रहे थे और देरी कर रहे थे। इन्हें पूर्व में एक्सटेंशन भी दिया गया था, इसके अलावा अर्थदंड भी लगाया गया था। बावजूद इसके कंपनियों ने कार्यों में गति नहीं लाई। जिसके चलते काम करने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनियों के खिलाफ चार करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना किया गया है। साथ ही ठेका भी निरस्त किया गया है

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लापरवाही बरतने वाले दो ठेकेदारों पर कड़ा रुख अपनाते हुए करीब चार करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया है और ठेके निरस्त कर दिए हैं। कार्रवाई से ठेकेदार कंपनियों में हड़कंप है। इन कंपनियों को पूर्व में भी मौका देते हुए एक्सटेंशन दिया गया था इसके अलावा अर्थ दंड भी अधिरोपित किया गया था। बावजूद इसके कार्यों में गति नहीं लाने से नाराज होकर स्मार्ट सिटी के एमडी और नगर निगम आयुक्त आईएएस अमित कुमार ने यह कार्यवाही की है।

पहली कार्रवाई अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत बांई ओर इंदिरा सेतु से पुराने पुल तक सड़क निर्माण कार्य पर हुई। इस 49 करोड़ 94 लाख रुपये के प्रोजेक्ट में समतलीकरण, रिटेनिंग वाल, टोवाल, नाला और सड़क निर्माण शामिल था, जिसे मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को सौंपा गया था। समयासीमा पूरी होने और एक्सटेंशन मिलने के बावजूद कंपनी ने काम की गति नहीं बढ़ाई। पहले दो अप्रैल 2025 को 37 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड और चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी प्रगति न होने पर 14 अगस्त को छह प्रतिशत की दर से दो करोड़ 99 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया और ठेका निरस्त कर दिया गया। निरस्तीकरण के बाद बचे काम पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त पेनाल्टी 11 लाख 32 हजार रुपये जोड़ी गई। इस प्रकार कंपनी पर कुल तीन करोड़ 10 लाख 32 हजार रुपये का अर्थदंड लगा है।

इसी तरह मंगला स्थित 10 एमएलडी और 6 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्रोजेक्ट पर भी कार्रवाई हुई। 10 एमएलडी के 13 करोड़ 54 लाख रुपये के प्रोजेक्ट और 6 एमएलडी के आठ करोड़ 69 लाख रुपये के प्रोजेक्ट का ठेका श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को मिला था। कई नोटिस और पूर्व में पेनाल्टी के बावजूद निर्माण धीमा रहा। कार्य में प्रगति नहीं लाने पर स्मार्ट सिटी के एमडी आईएएस अमित कुमार ने आज 14 अगस्त को 10 एमएलडी कार्य पर 94 लाख 78 हजार रुपये और पहले 40 लाख 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इस तरह से एमडी अमित कुमार ने कुल एक करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपये पेनाल्टी की है। वहीं 6 एमएलडी कार्य पर 60 लाख 83 हजार और पहले 26 लाख 7 हजार रुपये का अर्थदंड, कुल 64 लाख 9 हजार रुपये लगाया गया। दोनों प्रोजेक्ट के ठेके रद्द करने का अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है।

स्मार्ट सिटी ने अरपा बांई ओर इंदिरा सेतु से नए पुल तक सड़क व अन्य निर्माण के लिए 9 करोड़ 73 लाख रुपये का नया टेंडर जारी किया है। यह मार्ग अटल पथ के नाम से जाना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *