Blog

थाने में सोते रह गए पुलिसकर्मी,बलात्कार का आरोपी हथकड़ी खोलकर थाने से हुआ फरार….नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी मौका पाकर हुआ फरार

खोजबीन में जुटी कोनी पुलिस

कोनी पुलिस की लापरवाही उजागर

बिलासपुर। पॉक्सो एक्ट,नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी के खिलाफ कोनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अगले दिन उसे कोर्ट में पेश करने की पूरी तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही आरोपी पुलिसकर्मियों के नींद का फायदा उठाकर हथकड़ी सरका के थाने से फरार हो गया। पुलिस सुबह जब नींद से जागी तब उनको पता चला कि पकड़ा गया आरोपी फरार हो गया है।फरार आरोपी की खबर से कोनी थाना में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,कोनी थाना से पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला उजागर हुआ है। पॉक्सो एक्ट के आरोप में गिरफ्तार युवक स्वरित सिंह पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया है।इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय आरोपी भागा,उस वक्त थाने में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गहरी नींद में सो रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दरअसल कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग की शिकायत पर सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह 20 साल के खिलाफ शिकायत की थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी, नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने उस पर अपहरण,दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार की दोपहर हुई एफआईआर के बाद चंद घंटों में ही शाम को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

रातभर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हिरासत में,मगर निगरानी ढीली

पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर रातभर हिरासत में रखा। उसकी निगरानी की जिम्मेदारी आरक्षक रविशंकर जगत और आरक्षक प्रदीप पाव को दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को नींद आ गई। इसी बीच तड़के करीब चार बजे आरोपी ने मौका देखा और हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया।

आरोपी थाना सै निकलकर सामने से मौका पाकर हुआ फरार

सूत्रों ने बताया कि
आरोपी को जब हथकड़ी लगा,तो उसने अंदाजा लगा लिया कि हथकड़ी ढीला है।इसलिए वह मौके की तलाश में था,और मौका पाकर रात भर जगता रहा उसके बाद जैसे ही थाना में तैनात पुलिस कर्मियों की नींद लगी।वह धीरे धीरे करके हथकड़ी खोल लिया और फरार हो गया जिसकी भनक किसी को नहीं लगी।

सुबह मची अफरा-तफरी
सुबह जब ड्यूटी स्टाफ की नींद खुली और उन्होंने देखा कि आरोपी अपनी जगह पर नहीं है बल्कि हथकड़ी रखा हुआ है,उसमें बंधा हुआ आरोपी गायब है।खुला हुआ हथकड़ी देखकर पुलिस के होश उड़ गए उन्होंने थाना परिसर और आसपास काफी तलाश की,लेकिन फरार आरोपी का कही कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने आरोपी के भागने की जानकारी अधिकारियों को दी, तब जाकर पूरे महकमे में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

अभिरक्षा से फरारी का केस दर्ज

पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने का नया मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, उसकी तलाश में विशेष टीमें लगाई गई हैं। उधर, थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही करने की जानकारी नहीं लगी है।

सवालों के घेरे में पुलिस
यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस आरोपी को हथकड़ी लगाकर थाने में रखा गया था, वह इतनी आसानी से कैसे फरार हो गया और क्या थाने की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित है इसकी चर्चा लोगों में हो रही है।

पुलिस कुछ कहने से बच रही
फरार आरोपी के बारे में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपी की तलाश जारी है और संबंधित ठिकाने पर दबिश देकर खोजबीन की जा रही है।

कोनी पुलिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

इतनी बड़ी लापरवाही
होने के बाद भी ड्यूटी करने वाले पुलिस के जवानों और कोनी थाना पर पुलिस के आला अफसरी ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।जबकि देखा जाए तो यह गंभीर मामला है।
जो पुलिस पर ही सवाल उठाने को मजबूर कर रहा है।

वर्जन
फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
और संबंधित ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी की खोज की जा रही है।

राजेंद्र जायसवाल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *