पुरानी रंजिश पर गैंग बनाकर जानलेवा हमला,2 गिरफ्तार

8 आरोपियों में से दो आरोपी गिरफ्तार,फरार 6 आरोपियों की तलाश जारी
तोरवा पुलिस ने की कार्रवाई
बिलासपुर।पुरानी रंजिश के चलते 8 युवकों ने मिलकर दो की ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए है।
पुलिस ने 2 आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार 6 आरोपियों की तलाश जारी है।
तोरवा थाना पुलिस ने प्राणघातक हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक्टिवा स्कूटी भी जब्त कर ली गई है।दरअसल प्रार्थी राहुल गोस्वामी टिकरापारा,अपने साथी बजरंग के साथ बुलेट मोटरसाइकिल में सवार होकर दही लेने के बाद रेलवे कॉलोनी की तरफ जा रहा था। इस दौरान तितली चौक के पास पेशाब करने के लिए रुका,तभी पुरानी रंजिश के चलते ईस्माइल, इमरान खान, कुणाल उर्फ यूसुफ खान, शमी खान, रिजवान खान, अभय चौहान, गुलशन हाटलेस्कर और अमन तीन मोटरसाइकिलों में सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू, स्टिक, पाइप व बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय चौहान 22 वर्ष कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर और मोहम्मद यूसुफ 30 वर्ष हेमू नगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में शामिल एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। शेष छह फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुरानी रंजिश पर हुई जमकर मारपीट
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी जिसके कारण एक दूसरे से दुश्मनी रखते थे।इसी बीच मौका पाकर दूसरे पक्ष ने रेलवे कालोनी में अपने दोस्तो के साथ मारपीट करते हुए जमकर मारपीट की है।जिसमें युवक को गंभीर चोट आई है।
पुलिस बोली,फरार आरोपियों की तलाश जारी
तोरवा पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वाले आरोपी मौका पाकर फरार हो गए थे।जिसमें से दो आरोपियों को किसी तरह दबिश देकर पकड़ा गया है।इस मामले में 6 आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।वे लोग भी जल्द पकड़ा जाएंगे।इसके लिए उनके ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।