Blog

40 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश और चेतना विरुद्ध नशा तथा प्रहार अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से 40 पाव देशी शराब बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पतईडीह मोड़ निवासी विद्या चरण पाटले 45 वर्ष अपने घर के आंगन में बिक्री हेतु अवैध देशी प्लेन शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाकर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *