ब्राउन शुगर व अफीम सहित नाबालिग बालक सहित आरोपी को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता….ऑपरेशन बाज अभियान के तहत आरोपियों की धड़पकड़ जारी

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन बाज के तहत् सुखे नशे ब्राउन शुगर व चरस की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता
थाना जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत ब्राउन शुगर व चरस के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार व 01 विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध किया गया कार्यवाही
बिलासपुर /मुंगेली। भारत सरकार के माध्यम चलाये जा रहे अभियान नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन बाज के तहत सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, चरस, अफीम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व एएसपी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व उप पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर.घृतलहरे, डीएसपी नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक मोटरसाइकल में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं चरस की तस्करी करते हुये बिलासपुर से मुंगेली तरफ आने वाले हैं कि सूचना पर जिले की साइबर सेल एवं थाना जरहागांव का संयुक्त टीम गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही के लिए रवाना किया गया।

सूचना तस्दीकी के लिए ग्राम छतौना जरहागांव थाना के सामने मेन रोड मे घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही हेतु अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम को तैनात किया गया। इसी दौरान शाम 7.05 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 28 क्यू 9642 आते दिखा जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा ग्राम-छतौना थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर रोका गया, मोटर-सायकल मे 2 व्यक्ति थे, जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये गवाहो के समक्ष मोटरसायकल एवं उसमें सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई, तलाशी दौरान मोसा. मे पीछे बैठे नाबालिग बालक के जेब से भुरे रंग का पाउडर ब्राउन शुगर वजन 4.03 ग्राम कीमती 8000 रूपये, 1 विवो मोबाइल कीमती 10,000 रूपये, मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर प्लस क्रमंाक सीजी 28 क्यू 9642 कीमती 50,000 मिला और दिवी उर्फ बाबू पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 24 वर्ष निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली के पैन्ट के जेब से एक नग जिपर वाले पारदर्शी पॉलीथीन के अंदर चरस वजन 20.18 ग्राम कीमती 40000 रूपये, 1 आईफोन कीमती 1 लाख रूपये दोनो से प्राप्त मादक पदार्थ, मोबाइल, मोटर सायकल की जुमला कीमती 2,80,000 रूपये कोे विधिवत जप्त कर एक आरोपी दिवी पाठक को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर तथा एक नाबालिग बालक का सामाजिक परिस्थिति की पृष्ठिभुमि का फार्म भरकर अभिरक्षा मे लिया गया । अपचारी बालक व आरोपी दिवी पाठक के विरूद्ध थाना जरहागांव मे अपराध क्र.111/15 धारा 21,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी दिवी पाठक व अपचारी बालक को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई।

*एसपी ने की अपील:-
मुंगेली पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देवें। सूचना देने वालो की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
*गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता*
दिवी उर्फ बाबू पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 24 वर्ष निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली
(02) 01 विधि से संघर्षरत बालक
*आरोपी से जप्त हुई सामग्री*
1. ब्राउन शुगर वजन 4.03 ग्राम कीमती 8,000 रूपये
2. चरस वजन 20.18 ग्राम कीमती 40,000 रूपये
3. मोबाईल 02 नग कीमती 1,10,000 रूपये
4. तस्करी मे प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल कीमती 50,000 रूपये
जुमला कीमती 2,80,000 रुपए
*पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका*
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी जरहागांव एसआई नंदलाल पैकरा, साइबर सेल प्रभारी एसआई सुशील कुमार बंछोर, एएसआई मनक धु्रव, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, नोखेलाल कुर्रे, भुवन चतुर्वेदी रवि जांगड़े आरक्षक परमेश्वर जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, राकेश बंजारा, हेमसिंह ठाकुर,उमेश सोनवानी, रोहित पटेल, पेखन गेंदले की अहम भुमिका रही।