Blog

बिलासपुर गौ सेवा धाम में बनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

बिलासपुर । गौ सेवा धाम जहां घायल गोवंश का उपचार किया जाता है उस स्थान पर इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया जिसमें गौ माता के बछड़े को झूले में बैठाकर लोगो ने गौ माता को झूला झुलाया और श्री कृष्ण भगवान को भी झूला झुलाया गया इस अवसर माखन मिश्री का भोग लगाया गया
नंदनी गौ माता के पैरो के नीचे से लोगो ने जाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया

साथ ही सभी भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना कर गौ माता की रक्षा हो इसके लिए भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की पूरे भारत के लोग स्वस्थ रहे भारत में खुशहाली रहे ये कामना भगवान श्री कृष्ण से की रात्रि १२ बजे आरती कर गौसेवकों ने प्रसाद वितरण किया!!

इस अवसर पर बिलासपुर गौ सेवा धाम के विपुल शर्मा,गोपाल कृष्ण रामानुजदास,शत्रुघ्न यादव,बाबा शर्मा, राहुल राय,शुभम् शुक्ला,शिवांश पांडेय,नमन सोनी,प्रिंस सोनी विकास यादव ,वैदिक,विकास शर्मा,गौरव शर्मा,चीकू शर्मा,स्मृति शर्मा,शुभम् साहू,नीलू दीदी रेखा शर्मा,विनय शर्मा,स्पर्श शर्मा,आकाश मिश्रा आकाश दुबे,अंकित तिवारी निहाल राके,आशीष त्रिपाठी,विक्रम सिंह,दिव्यांश रजक,अभिषेक गुप्ता,संकल्प शुक्ला जी सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *