Blog

सन 2018 से मारपीट के मामले में फरार दो स्थाई वारंटी को पकड़ने में कोरिया पुलिस को मिली सफलता

कोरिया । न्यायालय बैकुंठपुर द्वारा सन 2018 के प्रकरणों में आरोपीगण रामप्रसाद पिता स्वर्गीय वंश रूप सूर्यवंशी निवासी ग्राम जामटिकरा एवं उसकी पत्नी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। जो आरोपीगण फरार थे जिनकी पतासाजी की जा रही थी किंतु सफलता नहीं मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे, भापुसे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल व उप पुलिस अधीक्षक सोनहत श्री राजेश साहू के मार्गदर्शन में उक्त द्वय वारंटी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी सोनहत हेमंत कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जो निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों वारंटी को ग्राम रौंदी थाना माड़ा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश से पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त दोनों वारंटी घटना दिनांक से लुक छुपकर मध्य प्रदेश में रह रहे थे। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सोनहत हेमंत अग्रवाल, सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, आरक्षक विमल जायसवाल, महिला आरक्षक श्यामा बाई एवं सहायक आरक्षक उमेंद्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *