Blog

श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन शुल्क निर्धारित

बिलासपुर/श्रम विभाग अंतर्गत छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छ0ग असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीयन योजना के ऑनलाईन आवेदन हेतु लोक सेवा केन्द्र एवं च्वाइस सेंटर से कराये जाते है। लोक सेवा केन्द्र और च्वाइस सेंटर के संचालको द्वारा निर्धारित शुल्क से अत्याधिक शुल्क श्रमिकों से लिया जाता है। श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के ऑनलाईन आवेदन हेतु शासन द्वारा 30 रूपए एवं कार्ड प्रिंट के लिए 10 रूपए एवं योजना हेतु ऑनलाईन आवेदन की राशि 20 रूपए निर्धारित की गई है।
सहायक श्रमायुक्त बिलासपुर ने बताया कि विभाग द्वारा श्रम संसाधन केन्द्र संचालित है, जिसमें प्रत्येक विकासखण्ड कार्यालय में कार्यालय के 02 कर्मचारी कार्यरत् है जिनके द्वारा श्रमिकों हेतु निःशुल्क ऑनलाईन पंजीयन एवं योजना के आवेदन किये जाते है। उन्होंने सभी श्रमिकों से अनुरोध किया है कि श्रमिक पंजीयन कार्ड ऑनलाईन कराने के लिए 40 रूपए एवं योजना ऑनलाईन कराने हेतु 20 रूपए से अधिक राशि लेने पर लोक सेवा केन्द्र एवं च्वाइस सेंटर संचालकों के विरूद्ध श्रम विभाग के टोल-फ्री नंबर 0771-3505050 एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, बिलासपुर के दूरभाष नंबर 07752-465565 पर शिकायत कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *