Blog

महेश यादव हत्याकांड पर भड़का यादव समाज, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग

चाकूबाजी से युवक की मौत, न्याय के लिए सड़कों पर उतरने की चेतावनी

बिलासपुर।सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस वारदात के बाद यादव समाज में गुस्सा है। बुधवार को समाज के प्रतिनिधि एसएसपी से मिले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

बता दे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से एक युवक की मौत हो गई है। जिस युवक पर बीते दिनों चाकू से हमला हुआ था,और जिसकी  इलाज के दौरान मौत हो गई  थी उस मृतक  का नाम महेश यादव  है,जो वार्ड नंबर 19 निवासी था। जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त की रात महेश यादव राजीव गांधी चौक स्थित पेट्रोल पंप गया था। इसी दौरान उसका विवाद किसी अन्य समुदाय के युवक से हो गया। आरोप है कि तालापारा के कुछ युवकों को बुलाकर महेश पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले में उसके पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घायल महेश को पहले सिम्स में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी सर्जरी नहीं हो सकी। इसके बाद उसे अपोलो और फिर रायपुर के बालाजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। यादव समाज के प्रतिनिधियो ने बताया महेश यादव पर अचानक हमला कर दिया गया। पाँच लड़कों पर कार्रवाई हुई है, जिनमें से कुछ नाबालिग हैं। लेकिन बाकी बालिग आरोपियों पर अब तक कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। हम यही मांग करने पुलिस अधिकारियों से मिलने आए हैं। यादव समाज का कहना है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। अन्यथा वह आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेंगे।

*यादव समाज बोला,सड़क पर उतरकर करेंगे आंदोलन*

एसपी ऑफिस ज्ञापन देने पहुंचे यादव समाज के लोगो का कहना है कि महेश यादव हत्याकांड के आरोपियों को बारीकी से जांच करके पकड़ा जाए और यह कार्रवाई जल्द नहीं हुई तो पूरे यादव समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

*सीसीटीवी फुटेज और संदेहियों से करे पूछताछ*

यादव समाज ने कहा कि पुलिस को इस मामले में। सीसीटीवी फुटेज और  संदेहियों से पूछताछ करना चाहिए इसके साथ ही आसपास के लोगो से बातचीत करके आरोपियों को खोजना चाहिए।लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस  लापरवाही बरत रही है।

*यादव समाज ने एसपी ऑफिस में की नारेबाजी*

यादव समाज ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जानकर नारेबाजी की और आरोपियों कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *