Blog

60 लाख रूपए के ऑनलाइन वित्तीय धोखाधडी के मामले में  मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में रेंज साइबर थाना को मिली सफलता…..एनआईआईटी दिल्ली से पढ़ाई किया सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला ठगी का मुख्य आरोपी

रेंज सायबर थाना बिलाासपुर पुलिस की विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर
की गई प्रभावी कार्यवाही

आरोपियों ने अपना स्थान लगातार बदलते रहने से टीम ने महू  इन्दौर
में 3 दिनों तक उनके गतिविधियों पर निगरानी बनाये रखने से मिली सफलता



बिलासपुर।डिमेट अकाउंट खुलवाकर शेयर मार्केट में पैसे लगाकर अच्छा धनराशि कमाने का झांसा देकर 60 लाख की ऑनलाइन धोखाधडी करने वाले आरोपियों को रेंज सायबर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
रेंज साइबर की टीम ने गिरोह की टीम को पकड़ने के लिए 3 दिनों तक इंदौर में आरोपियों के ठिकाने में दबिश निगरानी की,उसके बाद चारो आरोपियों को घर दबोचा।

रेंज साइबर से मिली जानकारी के अनुसार,प्रार्थिया अल्पना जैन कों आरोपियों ने डिमेट अकाउंट खुलवाकर व्यापार शेयर में पैसे लगाकर अच्छा धनराशि कमाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों से ऑनलाईन 59,87,994 रुपए जमा कराये।इसके बाद वित्तीय धोखाधडी करके झांसा देने लगे। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तब उन्होंने घटना की रिपोर्ट  सिविल लाईन में दर्ज कराई। प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही रेंज सायबर थाना को दिया  गया।
        
प्रकरण में विवेचना के दौरान कॉल डिटेल, एटीआर रिपोर्ट एवं बैंक से मिले स्टेटमेंट रिपोर्ट व तकनीकी जानकारी के विश्लेषण पर आरोपियों का महू जिला इंदौर मध्यप्रदेश में होना पाया गया।
जिसकी सूचना आईजी को दी गई।
इसी बीच आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर रेंज साइबर से विशेष टीम गठित कर अन्य राज्य मध्यप्रदेश के जिला इंदौर स्थित महू क्षेत्र के लिये भेजा गया। टीम ने लगातार 3 दिनों तक संदेहियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी ललीत कुमार, अर्पित साल्वे, कमलजीत सिंह चौहान और रोहित निशाद को मौका पाकर गिरफ्तार किया।आरोपियों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया की वे आम लोगो को फर्जी एजेंसी गणेशम सिक्युरिटी के नाम पर विश्वास दिलाकर ऑनलाईन निवेश और व्यापार में पैसे लगाकर अच्छी धनराशि कमाने का झांसा देते है। इसके साथ ही गोल्ड में निवेश की राशि का फर्जी लाभांस दिखाकर लगातार पैसे निवेश के नाम पर जमा कराकर धोखाधडी करते थे। प्रकरण के आरोपी ललीत कुमार जो एनआईआईटी दिल्ली से कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलॉपमेंट की पढाई कर ऑनलाईन शॉपिंग साईट में मैनेजर का काम करता था,जो महू तथा राउ क्षेत्र के अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाईट व एप्पलीकेशन बनाकर लोगो को झांसे में लेकर ठगी का काम करने लगा,ठगी करने के लिये मोबाईल नम्बर व ठगी की राशि प्राप्त करने तथा नगदी आहरण करने के लिये बैंक खातों के लिये महू के अपने अन्य साथियों से कमिशन पर बैंक खाता लेकर ठगी के काम में संलिप्त होना पाया गया। प्रकरण में आरोपियों ने घटना में उपयोग किये अधिकांश मोबाईल सिम तथा एटीएम को काम होने के बाद फेक देते थें। मामले में आरोपी  ललीत कुमार बबलू उर्फ कमलजीत सिंह चौहान अर्पित साल्वे और रोहित निशाद से घटना के दौरान प्रयुक्त मोबाईल 4 मोबाइल 8  एटीएम कार्ड 1 यूपीआई कार्ड 2 पैन कार्ड, 1 फर्द चेकबुक, 2  पासबुक को जप्त किया गया है।रेंज सायबर थाना की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड में लाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*एनआईआईटी दिल्ली से कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलॉपमेंट की पढाई*

रेंज साइबर थाना की टीम ने बताया कि एनआईआईटी दिल्ली से कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलॉपमेंट की पढाई कर ऑनलाईन शॉपिंग साईट में मैनेजर का काम करता था,जो महू तथा राउ क्षेत्र के अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाईट व एप्पलीकेशन बनाकर लोगो को झांसे में लेकर ठगी का काम करने लगा,ठगी करने के लिये मोबाईल नम्बर व ठगी
का रकम लेकर लोगो को खूब झांसा देता था।
इसके साथ ही कुछ लोगो पहले पैसा वापस करता था,जिसके कारण लोगो का विश्वास होने लगा।उसके  बाद ठगी की घटना की अंजाम देने लगा और टीम बनाकर तैयार कर लिया।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का सराहणीय योगदान रहा

उपरोक्त कार्यवाही में  राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार, सीएसपी सिविल लाईन  निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, सउनि सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कू सिंह ठाकुर, आरक्षक विजेन्द्र सिंह, चिरंजीव का विशेष योगदान रहा।

पकड़े गए आरोपियों का नाम और पता

1 ललीत कुमार पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी अजय किराना स्टोर के पास बबलू का मकान धारनाका महू थाना कोतवाली महू जिला इंदौर म.प्र,

2 बबलू उर्फ कमलजीत सिंह चौहान पिता दिलावर सिंह चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी म.न. 76-ए अयोध्यापुरी कॉलोनी कोदारिया महू थाना कोतवाली महू जिला इंदौर म.प्र.

3 अर्पित साल्वे पिता संतोश साल्वे उम्र 30 वर्ष निवासी मकान न. सी-06 गिरनार सिटी फेस-1 गुजरखेड़ा महू थाना कोतवाली महू जिला इंदौर म.प्र.

4 रोहित निषाद पिता बहादुर निशाद उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी ओमशंाति भवन के सामने धारनाका महू थाना कोतवाली महू जिला इंदौर म.प्र.

आरोपियों से जप्त संपत्ति

घटना में प्रयुक्त मोबाईल 4 नग मोबाइल 7 नग एटीएम कार्ड 1 नग यूपीआई कार्ड 2 नग पैन कार्ड, 1 फर्द चेकबुक, 2 नग पासबुक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *