मायके में घुसकर ससुराल वालों की मारपीट
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में ससुराल वालों की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां महिला से प्रताड़ना और मारपीट के बाद वह मायके में रह रही थी। इसी दौरान बच्चे से मिलने के बहाने महिला का पति अपनी बहन और बहनोई के साथ मायके पहुंचा और वहां पत्नी व उसके साले से जमकर मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने पर महिला के पति के बहनोई ने खुद को फंसाने के लिए सिर को दीवार से टकराकर चोट पहुंचाने की कोशिश की। पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मारपीट में पत्नी और साले को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की शिकायत पर पुलिस ने पति, बहन, बहनोई सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*पत्नी और साले को पीटा,खुद को दीवार पर मारकर फंसाने की रची साजिश*
आरोपी पति अपनी पत्नी को मारने के लिए ससुराल पहुंच गया और अपनी पत्नी के साथ साले की भी पिटाई कर दिया,जिसकी वजह से पूरे मोहल्ले वाले खड़े होकर देखते रहे। इसी बीच पूरी घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसकी रिपोर्ट लिखाई गई है।