Blog

मोपका में बने गणेश पंडाल में तोड़फोड़

तनाव के हालात,पुलिस कर्मी रही मौजूद

बिलासपुर। मोपका इलाके में गणेशोत्सव के बीच देर रात विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने गणेश पंडाल में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा और मौके पर पहुँचकर हालात काबू में किए।

जानकारी के मुताबिक पैसे की मांग और आपसी कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने आक्रोश में पंडाल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और भीड़ को हटाया। देर रात तक पुलिस इलाके में तैनात रही ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।सुबह स्थानीय समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि विवाद अचानक भड़क गया और कुछ लोगों ने मूर्ति के सामने रखे सामान और पंडाल की सजावट को नुकसान पहुँचाया। समिति ने मांग की है कि पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे ताकि त्योहार का माहौल खराब न हो।पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों के नाम सामने आने की पुष्टि की है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गणेशोत्सव के बीच हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है।

मोपका में बना रहा तनाव का माहौल

मोपका में गणेश पंडाल के हुए मारपीट की घटना ने लोगों को दहशत में ला दिया है।जिसके कारण लोग भयंकर दहशत में है।लोगो ने सुरक्षा और पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की है।ताकि फिर किसी तरह का कोई विवाद न हो और गणेश उत्सव शांति पूर्ण तरीके से निबट सके।

पुलिस बोली,दिए है समझाइश

पुलिस ने बताया कि मारपीट और आतंक मचाने वालो को शांत रहने और हल्ला मचाने के निर्देश दिए गए है।इसके बाद भी कोई किसी तरह की बदमाशी करता है तो सीधे कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *