Blog

पत्रकार पर जानलेवा हमले की कोशिश,सरेराह कार चालक ने दी जान से मारने की धमकी…सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

सिविल लाइन थाना में एफआईआर हुआ दर्ज

बिलासपुर । तालापारा निवासी पत्रकार शेख असलम ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।असलम ने बताया है कि थार कार के वाहन चालक ने हमले की कोशिश और जान से मारने की धमकी दी है।

दरअसल घटना 28 अगस्त दोपहर 3.15 बजे नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट रोड के बीच हुई है।पीड़ित के अनुसार गोल्डन कलर की थार नम्बर सीजी 04 पीएच 8457 का चालक लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक कर टक्कर मारने की कोशिश कर रहा था।इसके बाद बीच सड़क पर गाड़ी रोककर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।यह तो गनीमत थी कि मौके पर मौजूद लोगों और अन्य पत्रकारों ने बीच बचाव किया,अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।वारदात का वीडियो कैमरे में कैद है और सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि की जा सकती है।पूरे मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने   दर्ज की है।असलम ने बताया कि उसकी कोई रंजिश नहीं है। न किसी से कोई दुश्मनी है,इसके बाद भी उसे कार चालक ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौच किया है।

*असलम के कहा बना हुआ है जान का खतरा*

पत्रकार असलम खान ने बताया कि उसे कार चालक से जान का खतरा बना हुआ है।जिसके कारण उसे कभी भी कुछ हो सकता है।

*सिविल लाइन पुलिस जुटी खोजबीन में*

असलम खान के साथ हुई घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी हुई है।पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *