Blog

40 में चक्रधर समारोह रायगढ़ में बिलासपुर के प्रसिद्ध कथक गुरु एवं नर्तक भूपेंद्र बरेठ ने परचम लहराया….

बिलासपुर। 40 में चक्रधर समारोह रायगढ़ में बिलासपुर शहर एवं रायगढ़ घराने के प्रसिद्ध कथक गुरु एवं नर्तक भूपेंद्र बरेठ अपने शिष्यो नित्या खत्री आयुषी दुबे अंजनि मिश्रा अनन्या मिश्रा संचिता दास के साथ समूह कथक नृत्य का प्रदर्शन किया ।

उनके प्रदर्शन में श्री राम वंदना रायगढ़ घराने की बंदीशे एवं राजा चक्रधर सिंह द्वारा रचित ठुमरी का समावेश था आपके साथ संगत कलाकार के रूप में तबले पर देवेंद्र श्रीवास हारमोनियम गायन साहिल सिंह ठाकुर सारंगी उस्ताद शफीक हुसैन ऑर्गन पर जगमोहन पटेल ने साथ दिया

उनके प्रदर्शन में सादगी सौंदर्य और तैयारी का समावेश था दर्शक दीर्घा तालिया के गड़गड़ाहट से गूंज रही थी। भूपेंद्र बरेठ बिलासपुर में कार्तिक कत्थक नृत्य केंद्र की स्थापना कर रायगढ़ घराने के उत्थान और प्रसिद्धि के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और छात्र-छात्राओं को रायगढ़ घराना कथक शैली की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *