Blog

हाईवे पर चक्काजाम करने वाले मृतक के परिजनों और ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज

रतनपुर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी में मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे हाईवे मेन रोड पर चक्काजाम की घटना सामने आई। प्रार्थी रामेश्वर पटेल, निवासी करैहापारा रतनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे बोलेरो वाहन सीजी 10 एनसी 5489 से बिलासपुर जा रहे थे।

इस दौरान ग्राम भरारी के आगे अचानक सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई और आवा-गमन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच पति विनय शुक्ला, धनंजय सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी, कल्पना सूर्यवंशी सहित अनेक महिला-पुरुषों ने एक राय होकर हाईवे जाम किया।

बताया जा रहा है कि वे हाल ही में हुए हत्या प्रकरण के आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी के परिजनों को गांव से निष्कासित करने एवं उन्हें प्रकरण में आरोपी बनाए जाने की मांग को लेकर जुलूस निकाल रहे थे। चक्काजाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दर्ज रिपोर्ट में उल्लेख है कि पुलिस के समझाने के बाद भी भीड़ ने रास्ता खाली नहीं किया, जिससे प्रार्थी समेत अन्य वाहन चालक और यात्री फंस गए।
रामेश्वर पटेल ने बताया कि इस अवरोध की वजह से वे बिलासपुर नहीं जा सके और उनका आवश्यक कार्य भी बाधित हो गया। घटना के संबंध में पुलिस ने सरपंच विनय शुक्ला, धनंजय सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी, कल्पना सूर्यवंशी सहित अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।

वर्जन
चक्काजाम करने वालों।के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।इसमें मृतक और ग्रामीणों के साथ ही कई लोग शामिल है।

अर्चना झा
एएसपी ग्रामीण बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *