Blog

रतनपुर में माँ महामाया मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए बंद रहेंगे कपाट

श्रद्धालुओं को इसके बाद मिलेगा दर्शन लाभ

बिलासपुर ।सिद्ध शक्ति पीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार आगामी रविवार मतलब 7 सितंबर को होने वाले चन्द्र ग्रहण के कारण मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित रहेगी। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि इस दिन रात 9 बजकर 57 मिनट से चन्द्र ग्रहण लगेगा। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जिसके चलते मंदिर में पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्था पहले ही रोक दी जाती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए 07 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ही महामाया देवी मंदिर रतनपुर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मैनेजिंग ट्रस्टी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले ही मंदिर में आकर देवी के दर्शन कर लें। ग्रहण एवं सूतक काल में मंदिर के भीतर किसी भी प्रकार की पूजा-अर्चना या दर्शन वर्जित माने जाते हैं। ग्रहण समाप्त होने और मंदिर के शुद्धिकरण के पश्चात ही कपाट पुनः खोले जाएंगे।

विदित हो कि महामाया देवी मंदिर रतनपुर नवरात्रि सहित विशेष पर्वों पर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहता है। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *