करंट की चपेट में आए चार गौवंश,दो की मौत, दो घायल

बिलासपुर। मल्हार क्षेत्र के मटिया गांव में शुक्रवार को करंट लगने की दर्दनाक घटना सामने आई। गांव में विद्युत लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था, इसी दौरान खुले तार में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर चार गौवंश झुलस गए। हादसे में दो गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घायल गौवंशों का उपचार शुरु कराया और इसकी सूचना प्रशासन को दी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
*ग्रामीण बोले,बड़ी लापरवाही,होनी चाहिए कार्रवाई*
ग्रामीणों का कहना है कि यह एक बड़ी लापरवाही है।जिसमें कार्रवाई होनी चाहिए।यह गौवंश की मौत बहुत ही दुखद है।जिसमें विद्युत मंडल के कर्मचारियों की पूरी तरह से लापरवाही सामने आई है।इसलिए इसमें प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।