Blog

सवारी बैठाने के नाम पर आपस में भिड़े ऑटो चालक

बीच सड़क जमकर मारपीट ,वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर । ऑटो मे सवारी बैठाने के
नाम पर ऑटो चालकों के आपस में जमकर मारपीट की।जिसका वीडियो वायरल हुआ है।वायरल वीडियो को सरकंडा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए ऑटो चालकों की खोजबीन शुरू कर दी है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक पास बीच सड़क में ऑटो वालो के बीच सवारी बैठाने के नाम पर जमकर मारपीट हुई.।वहां मौजूद किसी शख्स ने इस मारपीट की घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो कि अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है,ये कोई पहली वारदात नहीं है इसके पहले  भी शहर के ऑटो चालकों के बीच सवारी बैठाने के नाम पर मारपीट का खूनी खेल हो चुका है।इसके बाद भी ऑटो चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है।बल्कि हर दिन किसी न किस जगह पर सवारी बैठाने और साइड देने के नाम पर विवाद करते है,गाली गलौच करते है।लेकिन ऑटो चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण इनके हौसले बुलंद रहते है और खुलेआम मारपीट और गुंडागर्दी करने लगते है।

*सरकंडा पुलिस बोली,जांच जारी*

ऑटो चालकों के मारपीट और गुंडागर्दी के मामले में सरकंडा पुलिस का कहना है कि  इस मामले की जांच जारी है वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है और ऑटो चालकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *