Blog

शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला डिप्टी सीएम और बिल्हा विधायक बिल्हा से

बिलासपुर ।बुनियादी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के रूप में उन्नयन के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी छत्तीसगढ़ रायपुर ने पिछले समय शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे विधानसभा में पारित कर दिया गया। इसके पश्चात राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद रायपुर ने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग को संस्था के विधिवत संचालन करने के लिए पद संरचना का प्रस्ताव वित्त विभाग एवं शासन के समक्ष प्रस्तुत किया है। उक्त प्रस्ताव की वित्तीय स्वीकृति में विलंब होता देख छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बिलासपुर इकाई के द्वारा विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक जी से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत कराया और उनसे निवेदन किया कि जल्द से जल्द वित्त विभाग से स्वीकृति लेकर स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश प्रसारित किया जाए, जिससे कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर का संचालन जल्द से जल्द हो सके।
प्रतिनिधि मंडल उक्त विषय को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भी मिलकर निवेदन किया कि जल्द से जल्द जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर को उन्नयन का विधिवत आदेश जारी कराएं। जिससे कि विधिवत संचालन किया जा सके। बी टी आई बिलासपुर को डायट के रूप में प्रारंभ होने से विभिन्न तरह के क्रियाकलापो, प्रशिक्षण हेतु बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के शिक्षक गौरेला, पेंड्रा, मरवाही जाने की परेशानी से बचेंगे। साथ ही समय की बचत भी होगी और शासन के टीए डीए की भी बचत होगी।
विधायक धरमलाल कौशिक तथा डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जल्द संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर से जल्द आदेश जारी कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *