Blog

अश्लील गाली गलौच करते हुए झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से झपटमारी का नगदी 2000/₹ बरामद

आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर चांपा।पुलिस ने बताया कि आरोपी मुरली नायर ने नशे में धुत होकर बीयर की बाटल लेकर गाड़ी पे खड़े होकर बीयर पी रहा था जब प्रार्थी को आते देखा तो उसे जातिसूचक अश्लील गाली गलौच करने लगे और प्रार्थी को कहने लगा कि यदि 10 हजार रुपए महीने नहीं पहुंचाये तो तुम्हारा ढाबा बंद करवा दूंगा कहकर धमकी देने देते हुए सामने पाकेट से दो हजार रु. को छीन के उसे झापड मारा वहां पर उपस्थित लोगो ने बीच बचाव किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 304 (2) भारतीय न्याय संहिता 3 (1) द, ध 3 (2) 5(क) ST/ST एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तथा DSP अजाक जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में आरोपी गिरफ्तार आरोपी मुरली मनोहर नायर उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं 15 सेठीनगर शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में DSP जितेंद्र खूंटे, निरीक्षक रणजीत सिंह , प्रधान आर. रामकृष्ण खैरवार, गणेश राम कौशिक, महिला प्रधान आर. पूनम लता एक्का, आर. मंगल सिंह नेताम, संतोष प्रधान शामिल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *