किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे 18 को

बिलासपुर । भारतीय किसान संघ 18 सितम्बर को पूरे प्रदेश की सभी तहसीलों में किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहा है। किसानों की प्रमुख समस्या खाद की कमी व कालाबाजारी, पिछली चौथी किस्त का भुगतान न होना, धान के समर्थन मूल्य में मुल्य वृद्धि का लाभ न मिलना, धान खरीदी में धान प्रति तौल 40 किलो 700 ग्राम से अधिक नहीं लिया जाए जो समितियों में बैनर के माध्यम से प्रदर्शित हो,महँगी और अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था,तथा एग्रीस्टेक पोर्टल की गड़बड़ियों को सुधारा जाए, कृषक उन्नति योजना मे गन्ना फसल को जोड़ा जाए इत्यादि ।
भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहू ने कहा कि यदि ज्ञापन के पश्चात् भी सरकार ने इन मुद्दों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो भारतीय किसान संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।