सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए नियम किए लागू
9–10 और 11–12 होंगे दो वर्षीय शैक्षणिक कार्यक्रम, 75% उपस्थिति अनिवार्य
बिलासपुर।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब कक्षा 9–10 और 11–12 को दो वर्षीय शैक्षणिक कार्यक्रम माना जाएगा। इसका मतलब है कि छात्र जिस विषय का चयन करेंगे, उसका अध्ययन लगातार दो वर्षों तक करना होगा।नए नियमों के तहत छात्रों के लिए कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। यदि छात्र यह मानक पूरा नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।सीबीएसई ने आंतरिक मूल्यांकन को भी अनिवार्य कर दिया है। साथ ही, अतिरिक्त विषयों का विकल्प केवल उन्हीं स्कूलों में उपलब्ध होगा जिन्हें बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त है।मानकों को पूरा न करने वाले छात्रों को आवश्यक पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा। बोर्ड का मानना है कि यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन दोनों को मजबूत करेगा।