Blog

MLA अमर अग्रवाल का जन्मदिन बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया…..

सभी ने विधायक के मंगल स्वास्थ्य की शुभकामनाएं की

विधायक अमर अग्रवाल ने सभी से भेंट मुलाकात कर उनका आभार जताया.

बिलासपुर।पूर्व मंत्री एवं वर्तमान शहर विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल का 62वाँ जन्मदिवस इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और उत्सवी माहौल में मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शहर के आम नागरिकों से लेकर वरिष्ठ जनों और बड़े-बड़े राजनीतिक नेताओं तक सभी ने पहुँचकर विधायक को शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली, मानो यह दिन उनके लिए किसी बड़े पर्व से कम न हो। जगह-जगह शुभकामना संदेश और पोस्टर लगाए गए, जिससे पूरे शहर में जन्मदिन का माहौल बना रहा। अमर अग्रवाल ने अपने समर्थकों और आगंतुकों से आत्मीयता के साथ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया,जनता का यह स्नेह व आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी पूँजी है, जो उन्हें निरंतर समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर 62वें जन्मदिवस का केक काटकर खुशियाँ मनाई गईं और उपस्थित लोगों को मिठाई बाँटी गई। उनके निवास पर उत्सव का माहौल बना रहा। यह जन्मदिन कार्यक्रम कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के लिए यादगार बन गया, जहाँ हर कोई अमर अग्रवाल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ करता नज़र आया….

भाजयुमो नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपने नेता का जन्मदिवस

नगर विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से मनाया गया. नगर विधायक सुबह जेल चौक के समीप मंदिर में पूजा करके अपना दिन का शुरूआत किये. उनके निवास कार्यालय में सुबह से रात्रि तक शहर एवं जिले के आसपास समेत प्रदेश के लोगों का बधाई देने वालों का निरंतर जमावड़ा लगा रहा. नगर विधायक सामाजिक जीवन में जब से जुड़े हैं तब से अपने जन्मदिन के अवसर पर शहर के स्थित स्कूलों में बच्चों के लिए हमेशा से केक बंटवाने का कार्यक्रम करते हैं इस वर्ष भी सभी स्कूलों में केक बटवाया गया. पूर्व मंत्री समर्थक विधायक प्रतिनिधि आनंद तावड़कर, मुकेश विधानी, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह,भाजयुमो नेता रहेमान अली, अमन फ्रांसिस ने अपने नेता को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं सहित बधाई प्रेषित किया.

जिंदाबाद के नारों के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अमर ने मनाया जन्म दिवस…

पूर्व केबिनेट मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का 62वां जन्मदिवस सोमवार को जनआशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं के बीच एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाया गया।
सुबह भगवान की आराधना और आरती से दिन की शुरुआत करने वाले विधायक अग्रवाल के कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और आमजन का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी और बिलासपुर विकास के प्रति उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर विधायक अग्रवाल ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात कर शुभकामनाओं को स्वीकार किया और जनसेवा को ही अपना सर्वोच्च धर्म बताया। दिनभर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आम नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जन्मदिवस का यह आयोजन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा और विकास के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बन गया।

जगह जगह काटे गए केक और हुआ भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जगह जगह स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जन्मदिन मनाकर उनको बधाई दी।इसके बाद केक काटकर फूलों का गुलदस्ता देकर और फूलों की बारिश करके जन्मदिन को यादगार बनाया।

कार्यकर्ताओं के बीच बिलासपुर विधायक ने मनाया जन्मदिन, शुभकामनाएं देने सुबह से ही लग रहा ताता

अमर अग्रवाल अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जन्मदिन पर स्वागत किया गया इसके लिए सुबह से ही कार्यकर्ताओं का उनके कार्यालय में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और सभी ने पुष्प कुछ भेंट कर उनका अभिवादन किया।
इस मौके पर अमर अग्रवाल ने सभी से अतिमिता से मिलते हुए जन्मदिन पर मिल रही शुभकामनाओं पर हर्ष व्यक्त किया इस दौरान सुबह से उनके कार्यालय में मिलने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक केंद्रीय राज मंत्री सहित अधिकारी कर्मचारी पहुंचाते रहे। बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प कुछ से भी स्वागत किया बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *