Blog

हॉस्टल के कमरे में सो रही नाबालिग से अधेड़ हॉस्टल संचालक ने कमरे में घुस की छेड़छाड़

–हॉस्टल के अधेड़ संचालक ने हॉस्टल के कमरे में घुस नाबालिग छात्रा से छेड़छाड और जबरदस्ती शुरू कर दी। नाबालिग ने हॉस्टल संचालक को दांत से काट खुद को बचाया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर। अधेड़ हॉस्टल संचालक ने नाबालिग के कमरे में घुस सो रही नाबालिग से छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विराेध करने पर उसने जबरदस्ती शुरू कर दी। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी। छात्रा ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। इस पर पुलिस ने छेड़खानी और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हास्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

लिंगियाडीह स्थित श्योर जिंदगी गर्ल्स हास्टल में रहने वाली नाबालिग ने छेड़खानी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह निजी संस्थान में काम करती है। वह 22 सितंबर की रात करीब नौ बजे काम के बाद हास्टल पहुंची। रात में ही रूम का किराया हास्टल मालिकगुरमीत सिंह(63) को दी। इसके बाद रूम में आकर सोने के लिए चली गई। इस दौरान वह रूम का दरवाजा बंद करना भूल गई। सुबह करीब पांच बजे हास्टल मालिक उसके कमरे में आकर सो रही नाबालिग से छेड़खानी करने लगा। नींद खुलने पर नाबालिग ने शोर मचाया। तब आरोपित भागने के बजाए उसे पकड़कर छेड़खानी करने लगा। इससे बचने के लिए उसने हास्टल संचालक के हाथ को दांत से काट लिया। इससे आरोपित की पकड़ ढीली हो गई। आरोपित के चंगुल से छूटकर नाबालिग किसी तरह वहां से भाग कर खुद को बचाया।

नाबालिग ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। पीड़िता ने पुलिस को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। इसके आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को गुरमीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *